script

भाई की बहू के कांग्रेस में जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ ने दिया बड़ा बयान

locationलखनऊPublished: Mar 20, 2019 04:07:52 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बहू के कांग्रेस में शामिल होने के मामले पर बड़ा बयान दिया है।

mahendra nath pandey

mahendra nath pandey

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बहू के कांग्रेस में शामिल होने के मामले पर बड़ा बयान दिया है। बुधवार को कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के भाई की बहू अमृता पांडेय को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इसकी जानकारी मिर्जापुर के लोकसभा प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने ट्वीट कर भी दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यह-

महेंद्र नाथ पांडे से जब इस बारे में पूछा गया को उन्होंने टका सा जवाब देते हुए कहा कि मेरी कोई बहू नहीं है। सोशल मीडिया ट्विटर पर महेंद्र नाथ पांडे ने अपने परिवार के साथ तस्वीर शेयर कर सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं। तस्वीर में वे अपनी पत्नी व बेटी के साथ देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि अमृता महेंद्रनाथ पांडेय के भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की पुत्रवधू हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने बुधवार को वाराणसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
https://twitter.com/DrMNPandeyMP/status/1108183933643079681?ref_src=twsrc%5Etfw
अमृता ने कहा यह-

वहीं अमृता पांडेय ने इस मामले में एक बयान में कहा है कि प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस सभी को लेकर चलने वाली पार्टी है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि ‘महेंद्रनाथ पांडेय हमारे चाचा जी हैं। हमारे इस राजनीतिक फैसले से उन्हें थोड़ी असहज स्थिति जरूर हुई होगी, लेकिन यह मेरा व्यक्तिगत फैसला है।

ट्रेंडिंग वीडियो