scriptविधानसभा के उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर विजयी होगी – स्वतंत्र देव सिंह | bjp will win all by election of vidhansabha | Patrika News

विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर विजयी होगी – स्वतंत्र देव सिंह

locationलखनऊPublished: Oct 09, 2019 09:15:24 pm

Submitted by:

Anil Ankur

विधानसभा के उपचुनाव

File Photo of Swatantra dev singh

File Photo of Swatantra dev singh

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज कहा कि प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर विजयी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन निष्ठ कार्यकर्ताओं की बड़ी पूंजी भाजपा के पास है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की योजनानुसार उपचुनावों में विजय के लक्ष्य के साथ काम कर रहे है। सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा की निश्चित जीत होगी। हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव जीतकर हमने इसकी शुरुआत कर दी है।
सिंह ने कहा ‘पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार हर गरीब को पक्का मकान और हर घर में नल लगाकर स्वच्छ जल देने का काम कर रही है। सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज का कार्ड दे रही है ताकि हर गरीब को बेहतर इलाज मिल सके और कोई भी गरीब परिवार इलाज से वंचित ना रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शोषित वंचित एवं दलित का सम्मान भाजपा ही बचा रही है और हमेशा बचाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे लिए एक-एक कार्यकर्ता देव तुल्य है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी भी पहले बूथ अध्यक्ष ही थे। उन्होंने बूथ अध्यक्षों का आवाहन करते हुए कहा कि पार्टी के बूथ अध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता विधानसभा के उपचुनाव में यह संकल्प लेकर काम करें कि हमे अपना बूथ भारी बहुमत से जीतना है।
सिंह ने कहा कि जब हम अपने-अपने बूथ पर पार्टी को विजयी बनायेंगे तो परिणाम ऐतिहासिक होंगे और हम भारी बहुमत से विधानसभा का उपचुनाव भी जीतंेगे। इसके पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने अलीगढ़ में इग्लास विधानसभा के उपचुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारी, प्रमुख कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों के साथ अलग-अलग बैठक की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो