scriptसिविल कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े बम से हमला, बार एसोसिएशन के महामंत्री जीतू यादव गिरफ्तार | bomb blast in civil court bar association gs jeetu yadav arrested | Patrika News

सिविल कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े बम से हमला, बार एसोसिएशन के महामंत्री जीतू यादव गिरफ्तार

locationलखनऊPublished: Feb 15, 2020 10:44:18 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

– सिविल कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े बम से धमाका
– पुलिस ने बार एसोसिएशन के महामंत्री जीतू यादव को किया गिरफ्तार

सिविल कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े बम से हमला, बार एसोसिएशन के महामंत्री जीतू यादव गिरफ्तार

सिविल कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े बम से हमला, बार एसोसिएशन के महामंत्री जीतू यादव गिरफ्तार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोर्ट परिसर (Bomb Blast in Court) में बीते 13 फरवरी को दिनदहाड़े एक वकील पर बम से हमला किया गया था। इस मामले में बार एसोसिएश के महामंत्री जीतू यादव समेत 17 पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बार एसोसिएश के महामंत्री जातू यादव को गिरफ्तार किया है। उन्हें केजीएमयू से गिरफ्तार किया गया है। वह यहां भर्ती थे। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की जांच में जुटी है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर के मुताबिक दहशत फैलाने के लिए बम चलाया गया था। बम की जांच की गई तो वो धुआं फैलाने वाला निकला।
वकीलों को आई चोटें

13 फरवरी को वीरगंज जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के गेट नंबर तीन के पास सिविल कोर्ट परिसर में हुए धमाके से लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने लखनऊ बार एसोसिएश के संयुक्त सचिव संजीव लोधी पर सिविल कोर्ट परिसर में बम से हमला किया था। तीन बम फेंके गए थे जिसमें से एक बम फटा था, जबकि बाकी दो से धमाका नहीं हुआ था। हादसे में लोधी समेत तीन वकीलों को चोट आई है।
न्यायिक अधिकारियों के करीबी हैं जीतू यादव

धमाके से घायल हुए संजीव लोधी ने जातू यादव और उनके दो अन्य साथियों पर बम से हमला करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कुछ न्यायिक अधिकारियों की शिकायत उन्होंने उच्चाधिकारियों से की थी जिसे वापस लेने का दबाव उन पर बनाया जा रहा था। लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री जातू यादव, सुधीर यादव और अन्नू यादव उन्हें शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहे थे। ये लोग न्यायिक अधिकारियों के करीबी हैं। लोधी का आरोप है कि गुरुवार को एजाज और आजम के अलावा करीब 10 अन्य लोग आये और उन पर सुतली बम से हमला किया। उनमें से एक बम फटा जबकि बाकी दो में धमाका नहीं हो पाया। वारदात के बाद हमलावर असलहा (हथियार) लहराते हुए भाग गये। उन्होंने बताया कि उनके साथ-साथ वकील श्यामसुंदर और प्रमोद लोधी को भी मामूली चोटें आयी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो