scriptBook fair: कल से बाल संग्रहालय में पुस्तक मेला, जानिए क्या रहेगी छूट | Book fair will start from 25 march | Patrika News

Book fair: कल से बाल संग्रहालय में पुस्तक मेला, जानिए क्या रहेगी छूट

locationलखनऊPublished: Mar 25, 2022 06:41:30 pm

Submitted by:

Snigdha Singh

शनिवार यानि 25 मार्च से एक भारत, श्रेष्ठ भारत थीम पर बाल संग्रहालय चारबाग में पुस्तक मेला की शुरुआत हो रही। इसमें सभी किताबों में आकर्षक छूट मिलेगी। प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।

book_fair.jpg
एक भारत, श्रेष्ठ भारत थीम पर बाल संग्रहालय चारबाग में कल शाम चार बजे से प्रारम्भ हो रहा इस वर्ष का लखनऊ पुस्तक मेला 3 अप्रैल तक चलेगा। पिछले वर्ष भी यहीं लगे निःशुल्क प्रवेश वाले इस मेले में इस बार अनेक प्रकाशनों के बीच नये साहित्यिक सांस्कृतिक आयोजन होंगे। रोज सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक चलने वाले इसे मेले में सभी तरह की किताबों पर छूट होगी।
आयोजक मनोज चंदेल ने आगे बताया कि मेले में नेशनल बुक ट्रस्ट, भारतीय ज्ञानपीठ,नैशनल लाइब्रेरी कोलकाता, वाणी प्रकाशन, प्रकाशन विभाग, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, सस्ता साहित्य मण्डल, सिंधी भाषा राष्ट्रीय परिषद, श्रीरामकृष्ण मिशन, प्रकाशन संस्थान, स्कालर्स हब और कई अन्य प्रकाशक और वितरक पुस्तक मेले में भाग ले रहे हैं। स्थानीय लेखकों की पुस्तकों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए अलग से मुफ्त स्टाल भी इस आयोजन का हिस्सा है। सभी किताबों पर कम से कम 10 फीसदी तक की छूट रहेगी।
ये भी पढ़ें : E-Shram Card: यदि आपका भी नहीं बन पा रहा ई-श्रम कार्ड तो जानिए क्या है समस्या

इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

मेले में बदरंग घड़ियां, दस जीवनियां जैसी अनेक नवप्रकाशित पुस्तकों का विमोचन होगा तो पुस्तक चर्चा, साहित्य पाठ, काव्य पाठ कें संग गीत संगीत, नृत्य और बच्चों व युवाओं के विभिन्न कार्यक्रमों के संग विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगी किताबे

बाल मेले में किताबें बाजार से सस्ते दामों में उपलब्ध होंगी। इसमें सभी किताबों में कम से कम 10 फीसदी से लेकर 30-35 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उनकी मनपसंद किताब दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो