scriptगांजा लाने से मना करने पर बच्चे को पिला दिया एसिड, बुरी तरह जला होंठ | boy refused to bring drugs attacked with acid by goons | Patrika News

गांजा लाने से मना करने पर बच्चे को पिला दिया एसिड, बुरी तरह जला होंठ

locationलखनऊPublished: Jun 28, 2019 01:13:49 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

12 साल के बच्चे के साथ मारपीट
– गांजा लाने से किया मना तो मुंह में डाल दिया एसिड
– तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

acid

गांजा लाने से मना करने पर बच्चे को पिला दिया एसिड, बुरी तरह जला होंठ

लखनऊ. राजधानी में एक 12 साल का बच्चा नशेड़ियों की जिद का शिकार हो गया। मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज के रहने वाले फैसल अहमद के साथ तीन लोगों ने जबरन मारपीट की। इसके बाद उसके मुंह मे एसिड डाल उसे तड़पती हालत में छोड़कर भाग गए। गंभीर हालत में पीड़ित बच्चे को बलरामपुर अस्पताल भर्ती कराया गया। बच्चे के मुंह और होंठ बुरी तरह से जल गए। इस अपराध को तीन लोगों ने अंजाम दिया जिसमें से एक पुलिस की गिरफ्त में है।
विरोध पर शुरू की मारपीट

फैसल अहमद पास में ही अपनी नानी के घर जा रहे थे। रास्ते में उसे तीन लोगों ने घर कर गांजा लाने को कहा। बच्चे ने गांजा खरीदने से मना किया, तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। जब इतने से भी मन नहीं भरा, तो उसके मुंह में एसिड उड़ेल दिया। बच्चा दर्द से बिलबिलाने लगा तो उसे उसी हालत में छोड़कर भाग खड़े हुए।
पीड़ित के पिता शकील अहमद की एफआईआर पर मड़ियांव पुलिस ने नूर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पीड़ित बच्चे के पिता फैसल ने बताया कि फैसल सुबह अपनी नानी के घर खेलने गया था। शाम को घर लौटा तो उसके होंठ काले और कपड़े जले हुए थे। वह बोल नहीं पा रहा था। उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्चे ने ज्वलन पदार्थ पिया है।
दो ने पकड़ा हाथ

किसी तरह बात कर पा रहे फैसल ने बताया कि तीन लोगों ने उसे गांजा लाने को कहा। उसे विरोध किया तो उन्होंने उसे साथ मारपीट की। इसके बाद दो ने उसका हाथ पकड़ा और एक ने उसके मुंह में एसिड उड़ेल दिया। अपनेआप को उनके चंगुल से छुड़ाने के बाद वह अस्पताल की तरफ भागा। इसके बाद शाम 4 बजे परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो