Lucknow News: लखनऊ में ब्रेन डेड महिला ने तीन लोगों के जीवन को दी नई दिशा, जानिए इसकी कहानी
लखनऊPublished: May 12, 2023 11:16:01 am
Lucknow News: लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद महिला के परिजनों ने अंगदान का फैसला किया। इसके बाद ब्रेन डेड महिला के अंगों ने तीन लोगों के जीवन को नई दिशा दी।
Lucknow News: लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद महिला के परिजनों ने अंगदान का फैसला किया। इसके बाद ब्रेन डेड महिला के अंगों ने तीन लोगों के जीवन को नई दिशा दी। लखनऊ के अपोलोमेडिक्स अस्पताल में ब्रेन डेड 43 वर्षीय महिला रेखा की किडनी दो लोगों को जीवन की नई दिशा देगी। महिला के घरवालों ने किडनी और लिवर दान करने का फैसला लिया। इस फैसले ने तीन लोगों को नई जिंदगी दी। इसके बाद अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों ने पीजीआई के चिकित्सकों से संपर्क कर एक किडनी पीजीआई भेजी। वहीं, एक किडनी और लिवर अपने संस्थान में ही दो मरीजों को प्रत्यारोपित किया।