scriptCorona Alert 2021 :यूपी में टूटा रिकॉर्ड 15,353 कोरोना के केस 24 घंटे में | Broken record of 15,353 corona cases in UP in 24 hours | Patrika News
लखनऊ

Corona Alert 2021 :यूपी में टूटा रिकॉर्ड 15,353 कोरोना के केस 24 घंटे में

अब तक 72,72,734 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 12,42,562 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी, कुल 85,15,296 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी

लखनऊApr 11, 2021 / 04:47 pm

Ritesh Singh

Corona Alert 2021 :यूपी में टूटा रिकॉर्ड 15353 कोरोना के केस 24 घंटे में

Corona Alert 2021 :यूपी में टूटा रिकॉर्ड 15353 कोरोना के केस 24 घंटे में

लखनऊ: (Corona Alert)उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में गत एक दिन में कुल 2,03,780 सैम्पल की जांच की गयी। (Corona Alert)प्रदेश में अब तक कुल 3,67,61,069 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 15,353 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कोरोना के 71,241 एक्टिव मामलों हैं।
(Corona Alert) उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 6,11,622 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में 45 वर्ष सेे अधिक आयु के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 72,72,734 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 12,42,562 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 85,15,296 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है
(Corona Alert) इसलिए टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। मास्क का प्रयोग समाज के प्रति जिम्मेदारी व सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क करे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x80jt1q
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो