scriptजो काम नहीं कर रहे हैं उन्हें हटाओ, बसपा सुप्रीमो मायावती ने 6 राज्यों के पदाधिकारियों संग बनाई रणनीति | bsp chief mayawati action remove the ones that arent working | Patrika News

जो काम नहीं कर रहे हैं उन्हें हटाओ, बसपा सुप्रीमो मायावती ने 6 राज्यों के पदाधिकारियों संग बनाई रणनीति

locationलखनऊPublished: May 30, 2023 08:30:38 am

Submitted by:

Aman Pandey

UP Politics: लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने खास रणनीति पर काम शुरू किया है। निकाय चुनाव में हार के बाद मायावती ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

mayawati News

मायावती ने निकाय चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप भाजपा सरकार पर लगाया है।

UP Politics: यूपी में चुनावी दांव गलत पड़ने के कारण बसपा अन्य राज्यों पर भी फोकस कर रही है। लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने खास रणनीति पर काम शुरू किया है। पार्टी ने पहले ही राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था। इसके बाद पार्टी ने मंडल स्तर पर नया एक्शन लिया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने छह राज्यों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर कहा है कि अपने अपने राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करो और जो पदाधिकारी काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें हटाओ। दरअसल, इन सभी राज्यों में बसपा पदाधिकारियों में फेरबदल करने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें

कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में आईं मायावती, बोलीं- बेटियों को न्याय देने के लिए…

महापौर पद पर एक भी सीट नहीं जीत सकी बसपा
यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा चारों खाने चित हो गई। मात्र एक सीट पर बसपा उम्मीदवार को जीत हासिल हुई। इसके बाद हुए नगर निकाय चुनाव में भी यही हाल रहा। बसपा महापौर पद पर एक भी सीट नहीं जीत सकी, जबकि पिछले चुनाव में उसने दो सीटें जीत ली थीं। अब बसपा अन्य प्रदेशों पर फोकस कर रही है। बसपा सुप्रीमो अब तक लखनऊ में ही छह प्रदेशों के पदाधिकारियों की बैठक ले चुकी हैं।
दिल्ली, जम्मू कश्मीर और झारखंड के अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र व उत्तराखंड के पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी आगे की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। दरअसल, मायावती का फोकस इन सभी प्रदेशों के दलित वोटरों पर है। उन्होंने इन सभी प्रदेशों के पदाधिकारियों को भी कहा है कि इस वर्ग पर फोकस करो।
आगे भी जारी रहेगी बैठक
इन सभी राज्यों में यह वर्ग ऐसा है कि यदि बसपा पदाधिकारी इनके बीच जाएं और इनका रुझान जरा सा भी बसपा की तरफ हो जाए तो बसपा वहां बेहतर स्थिति में होगी। सरकार भले ही न बना सके पर अपनी स्थिति दमदार तरह से दर्ज करा सकेगी। दूसरे दलों के साथ आकर मजबूत स्थिति में खड़ी हो सके। इसी को लेकर आगे भी बैठकों का दौर जारी रखने की बात कही जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो