scriptबसपा का चुनावी शंखनाद: BJP फर्जी सर्वे से जीतना चाहती है, 1 लाख कार्यकर्ताओं की भीड़ से क्या कह दिया मायावती ने? | bsp chief mayawati on kashiram said bjp trying to win on fake survey | Patrika News

बसपा का चुनावी शंखनाद: BJP फर्जी सर्वे से जीतना चाहती है, 1 लाख कार्यकर्ताओं की भीड़ से क्या कह दिया मायावती ने?

locationलखनऊPublished: Oct 09, 2021 01:02:54 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

मायावती ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर विशाल रैली का आयोजन किया। बसपा के इस कार्यक्रम से पहले दावा किया गया कि 4 लाख से ज्यादा लोग इसमें शामिल होंगे। लेकिन कोरोना को देखते हुए सिर्फ कुछ ही मंडलों से लोगों को आने की अनुमति दी गई। जिसके बाद 1 लाख से ज्यादा लोग मैदान के अंदर और बाहर जुटे। वहीं इस कार्यक्रम से मायावती ने चुनावों में जाने की घोषणा कर दी है। मायावती ने राजधानी लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन करते हुए 2022 में बसपा की सरकार बनने का दावा किया।

bsp.jpg
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज कांशीराम की पुण्य तिथि के दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जाने की शुरुआत आज से कर दी है। मायावती ने चुनावी शुरुआत में ही भाजपा और सपा पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होने कहा कि भाजपा को फर्जी सर्वे करवाकर खुद को टॉप पर बताने की आदत पड़ चुकी है। ऐसे फर्जी सर्वे से जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। चुनावों से 6 महीने पहले होने वाले ऐसे सर्वे को तत्काल रोका जाना चाहिए। हम इस पर चुनाव आयोग से रोक लगाने की शिकायत करेंगे। वहीं मायावती ने आए हुए 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भीड़ का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि, हमारे साथ युवा जो यहाँ मौजूद हैं, वो घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यही लोग बसपा सरकार को फिर से यूपी में लाकर गुंडों माफियाओं को भगाएँगे।
दूसरी पार्टियां हमारी नकल कर रही हैं

मायावती ने कहा कि, बसपा पूरी तैयारी के साथ चुनावों में लगी हुई है। हमारे साथ प्रदेश के हर वर्ग के लोग हैं। ब्राम्हण पूरी तरह से हमारे साथ हैं, भाजपा ने दलितों के साथ छल किया है। दूसरी पार्टियां हमारी नकल करने में लगी हुई है। जबकि बसपा ज़मीन पर गरीबों और कमजोर लोगों के लिए काम कर रही है। बसपा के खिलाफ सभी दल एक जुट हो गए हैं, लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि, कुछ लोगों को सिर्फ भीड़ बढ़ाने की आदत है, वो बस लोगों को दिखाने के लिए अपना कुनबा बढ़ाने में लगे हुए हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता बसपा को वोट करने के लिए तैयार बैठी है।
कार्यक्रम स्थल पर लाखों की भीड़ से फिर दिखाया मायावती ने दम

बसपा के संस्थापक कांशीराम की आज 15वीं पुण्यतिथि के मौके पर मायावती ने आज उन्हें पुष्पांजलि दी। लखनऊ में 9 अक्टूबर दिन शनिवार सुबह श्रद्धांजलि कार्यक्रम से पहले ही लाखो कायकर्ताओं की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर जुटी रही।
इस कार्यक्रम से मायावती ने यूपी में विधानसभा चुनावों की शुरुआत कर दी है। इस बड़ी सभा के साथ विधानसभा चुनाव से पहले बसपा यह दिखाना चाहती है कि, उसका जनाधार कम नहीं हुआ है, इसके जरिए पार्टी विपक्षी दलों के साथ दलितों को भी यह संदेश देगी कि, बसपा सभी वर्गों को साथ लेकर जरूर चल रही है, लेकिन अपने कोर दलितों वोटर पर सबसे ज्यादा भरोसा है.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो