लखनऊ

बसपा मुखिया मायावती के जन्मदिवस पर उनकी खास तस्वीरें

6 Photos
Published: January 15, 2019 02:20:09 pm
1/6

प्रेस कांफ्रेस के दौरान मायावती ने अपनी "ब्लू बुक" का विमोचन किया। मायावती ने कहा कि मेरा जन्मदिन पूरे देश में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार भी ऐसे ही मनाया जाएगा।

2/6

सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट : मायावती

3/6

मायावती ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव की सऱगर्मियों के बीच मेरा जन्मदिन मनाया जा रहा है। सपा-बसपा के कार्यकर्ता मिलकर काम करें। हमारे गठबंधन से भाजपा के होश उड़े हैं। गठबंधन को मजबूत करने के लिये कार्यकर्ता जुटे हुए है। सभी कार्यकर्ता गठबंधन को सफल बनाने के लिये साथ आये है। पांच राज्यों में होने वाले चुनावों ने भाजपा को सबता सिखाया है।

4/6

उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों में भी हमारा गठबंधन रंग ला रहा है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट है। कार्य़कर्ता मुझे जीत का तोहफा दें। साम-दाम-दण्ड-भेद से सभी कार्य़कर्ता जागरूक रहें।

5/6

मायावती ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एण्ड कम्पनी को सबक सिखाने की जरूरत है। एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ी की सरकार पर सवाल उठ रहे है। कर्ज माफी से किसान को कुछ लाभ नहीं मिलने वाला है। थोड़ा सा कर्जमाफी करने से किसानों को लाभ नहीं मिलने वाला है। किसानों की पूरी कर्जमाफी हो। 70 फीसदी किसान साहूकारों के चंगुल में फंसे हैं। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होनी चाहिये।

6/6

मायावती ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा की गई नोटबंदी व जीएसटी से जनता को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होने कहा कि रक्षा खरीद के लिये पारदर्शी नीति बने। रक्षा सौदे के मामले कोर्ट में जाने से देश की छवि बिगड़ी है। केंद्र सरकीर को रक्षा सौदे पर ईमानदारी बरतनी चाहिये। केंद्र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.