scriptसपा बसपा ट्वीटर से और कांग्रेस की प्रियंका सड़क से लड़ रही जंग | BSP SP by tweeter and Congress challenging BJP from Road | Patrika News
लखनऊ

सपा बसपा ट्वीटर से और कांग्रेस की प्रियंका सड़क से लड़ रही जंग

यूपी में कांग्रेस को पुनर्जीवन के लिए जुटी प्रियंका
 

लखनऊOct 08, 2019 / 06:58 pm

Anil Ankur

,

Priyanka Gandhi,प्रियंका गांधी

लखनऊ। पिछले तीस सालों से उत्तर प्रदेश में कमजोर पड़ी कांग्रेस को प्रियंका गांधी नया जीवन देने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। इस प्रयास में उनकी पहली चुनौती सत्ता रूढ़ भाजपा कम विपक्षी दल ज्यादा हैं। जिनके चलते कांग्रेस कमजोर हो गई। विशेषकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने उसके जनाधार को खोखला किया और भाजपा ने भी उसे गहरा धक्का दिया। अब प्रियंका गांधी कांग्रेस के पुनर्जीवन में जुटी हैं। वह हर मामले को उठाने में बचे हुए विपक्ष से सबसे आगे हैं।
प्रियंका की नई चाल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब यह लग रहा है कि लल्लू कांग्रेस को नया स्वरूप देंगे। लल्लू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बााद को पूरे राज्य का प्रभार मिलने से संगठन को ताकत मिलने की संभावना है। कांग्रेस की यूपी की नई टीम में ओबीसी, दलित व युवाओं को ज्यादा मौका दिया गया है। अब प्रियंका इन्हीं के साथ चलकर कांग्रेस को प्रमुख विपक्षी दल बनाएंगी।
विपक्ष ट्वीटर में और प्रियंका सड़क में

हाल में यूपी की सियासत में जो बदलाव दिख रहा है वह यह है कि बसपा और सपा के नेता अपनी बात ट्वीटर के जरिए जनता तक पहुंचा रहे हैं। मायावती तो पहले से ही जनता के बीच दूरी बना कर रखती थीं और अब सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उन्हीें की राह चल पड़े हैं। सड़क पर इन दिनों दिख रही हैं तो प्रियंका गांधी। मुद्दा चाहे सोनभद्र का हो या फिर शाहजहांपुर का। अथवा बापू जयंती में अचानक लखनऊ पहुंचकर पद यात्रा करके प्रियंका अपने और कांग्रेस के वजूद को साबित करने में लगी हैं। प्रियंका को नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस में भले कुछ सरगर्मी दिखाई दे रही हो, लेकिन समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पाटी और भारतीय जनता पार्टी जैसे दल इसे गंभीरता से लेने को तैयार नहीं हैं। वे अभी भी ट्वीटर-ट्वीटर खेल रहे हैं।

Home / Lucknow / सपा बसपा ट्वीटर से और कांग्रेस की प्रियंका सड़क से लड़ रही जंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो