scriptमायावती ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में हर कोई कर रहा असुरक्षित महसूस | bsp supremo mayawati statement on bjp | Patrika News

मायावती ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में हर कोई कर रहा असुरक्षित महसूस

locationलखनऊPublished: Aug 19, 2019 12:14:00 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

Mayawati ट्वीट कर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा को घेरा

mayawati

Mayawati

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बहुजन समाज पार्टी (bahujan samaj party) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर लिखा कि यूपी की भाजपा (Bharatiya Janata Party) सरकार में कानून का नहीं बल्कि यहां गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं आदि का जंगलराज चल रहा है, जिस कारण अब पूरे प्रदेश में हर प्रकार के अपराध चरम पर हैं तथा हत्याओं की तो बाढ़ सी आ गयी लगती है। हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो अति-दुःखद व अति-दुर्भाग्यपूर्ण है।
मायावती उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधती रही हैं। मायावती ने हत्या व बिगड़ती व्यवस्था को लेकर दुख जाताया है। वही इस बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े किए थे।
यह भी पढ़ें

एक सर्वे में सीएम योगी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई ये बात, पूरे देश में छा गए

बता दें कि इससे पहले रविवार को मायावती ने बसपा प्रमुख मायावती ने केन्द्र सरकार से नौकरियों में आरक्षण कोटे के खाली पदों को विशेष अभियान चलाकर भरने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक ट्वीट में कहा, ”देश में खासकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अगड़ी जातियों के करोड़ों गरीबों की आर्थिक हालत काफी खराब बनी हुई है। इस बारे में केन्द्र तथा राज्य सरकारों से मांग है कि वे इन पीड़ित तथा उपेक्षित वर्गों पर विशेष ध्यान दे तथा गरीबी उन्मूलन आदि योजनाओं का सही लाभ उन्हें उपलब्ध कराए।”
https://twitter.com/Mayawati/status/1163321348254392320?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो