scriptबसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट, लिखा – देश वाकई बदल रहा है? | bsp supremo mayawati tweet on bjp abhiyan main bhi chaukidar | Patrika News

बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट, लिखा – देश वाकई बदल रहा है?

locationलखनऊPublished: Mar 19, 2019 11:11:51 am

भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान का क्रेज पूरे देश में छाया हुआ है।

lucknow

बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट, लिखा – देश वाकई बदल रहा है?

लखनऊ. भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान का क्रेज पूरे देश में छाया हुआ है। युवाओं से लेकर हर वर्ग के लोगों इसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। यह अभियान ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा था। ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान को लेकर बसपा सुप्रीमो मायवती ने ट्वीट किया है। मायावती ने लिखा कि सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अन्दाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा आमचुनाव के समय वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था, वे अब इस चुनाव में वोट के लिये ही बड़े तामझाम व शान के साथ अपने आपको चोकीदार chowkidar घोषित कर रहेे हैं। देश वाकई बदल रहा है?

 

https://twitter.com/Mayawati/status/1107872483926069250?ref_src=twsrc%5Etfw

कांग्रेस के सीटें छोड़ने पर माया ने जताया आक्रोश

कांग्रेस ने रविवार को यूपी में गठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ने का ऐलान किया तो मायावती बिफर पड़ीं। उन्होंने तुरंत कांग्रेस पर पलटवार किया। इसकी कोई एक-दो नहीं, बल्कि की वजहें हैं। मायावती ने तुरंत ट्वीटर पर पलटवार कर कांग्रेस को नसीहत दी कि वह गठबंधन का हिस्सा दिखने का भ्रम न फैलाए। कांग्रेस के सीट छोड़ने की घोषणा के कुछ देर बाद ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार किया। मायावती ने ट्वीट कर कहा ‘बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है। हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आये दिन फैलाये जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आयें।’

 

https://twitter.com/Mayawati/status/1107513717019815936?ref_src=twsrc%5Etfw

सपा अध्यक्ष ने किया समर्थन

मायावती के बाद अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया ‘उत्तर प्रदेश में एसपी, बीएसपी और आरएलडी का गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम है। कांग्रेस पार्टी किसी तरह का कन्फ़्यूज़न ना पैदा करे!’

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1107553868584546304?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो