scriptमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य को किया पूरा और दी सभी को बधाई | C M Yogi Adityanath set a target of planting 25 crore saplings | Patrika News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य को किया पूरा और दी सभी को बधाई

locationलखनऊPublished: Jul 05, 2022 11:49:30 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 के सफल आयोज के लिए राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, कृषकों, समाज के विभिन्न वर्गों, औद्योगिक इकाइयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री की हार्दिक बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने 25 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य को किया पूरा और दी सभी को बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य को किया पूरा और दी सभी को बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 के तहत प्रदेश में आज एक ही दिन में 25 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किये जाने पर वन विभाग सहित सभी सम्बन्धित विभागों तथा प्रदेश की जनता को उसकी सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज वृहद स्तर पर किया गया वृक्षारोपण, पर्यावरण के प्रति प्रदेशवासियों की सजगता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, कृषकों, समाज के विभिन्न वर्गों, औद्योगिक इकाइयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई दी है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 के दौरान राज्य में एक ही दिन में 25 करोड़ से अधिक पौधा का रोपण किया गया है। वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 के अवसर पर मुख्यमंत्री जनपद चित्रकूट के विकास खण्ड मानिकपुर के ग्राम पंचायत मडै़यन के मजरा सेहरिन के पास वन महोत्सव के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मटदर प्रथम वन ब्लॉक में पीपल, बरगद, पाकड़ (हरिशंकरी) के पौधे रोपित किए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो