scriptCAA, NRC के खिलाफ 18 घंटे से लगातार प्रदर्शन पर बैठी राजधानी की महिलाएं | CA, NRC protest muslim mahila | Patrika News

CAA, NRC के खिलाफ 18 घंटे से लगातार प्रदर्शन पर बैठी राजधानी की महिलाएं

locationलखनऊPublished: Jan 18, 2020 08:48:02 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

महिलाओं ने डीएम से धरना देने में सहयोग कर उनकी आवाज को न दबाने की अपील की है।

 महिलाओं ने डीएम से धरना देने में सहयोग कर उनकी आवाज को न दबाने की अपील की है।

महिलाओं ने डीएम से धरना देने में सहयोग कर उनकी आवाज को न दबाने की अपील की है।

लखनऊ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में मुस्लिम महिलाएं ठाकुरगंज के घंटाघर पर कल दोपहर 1:00 बजे से राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ ज़ोरदार प्रदर्शन महिलाएं और बच्चे रात भर खुले आसमान के नीचे करती नहीं प्रदर्शन।वही शन‍िवार को भी जारी रहा प्रदर्शन ।प्रदर्शनकारी महिलाएं रातभर मौके पर डटी रहीं। इन महिलाओं के हाथ में सीएए व एनआरसी के विरोध की तख्तियां भी हैं। वहीं पुलिस के आला अधिकारी ने देर शाम महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं मानी तो घंटाघर की स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गई।
इसके बाद भी महिलाएं वहां डंटी रहीं। घंटाघर पर धरने की खबर मिलते ही काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और धरने पर बैठी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं ने पुलिस को जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन सौंप धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया। ज्ञापन में महिलाओं ने डीएम से धरना देने में सहयोग कर उनकी आवाज को न दबाने की अपील की है।
धरने में शामिल शबीह फातिमा व रेहाना ने केंद्र सरकार से एनआरसी व सीएए लागू न करने की अपील की। कहा किए सीएए में मुसलमानों को शामिल न कर सरकार हिंदू.मुस्लिम एकता को तोड़ना चाहती है।इस कानून को लागू कर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं पर हमला करने की कोशिश की जा रही है। देश के नागरिकों को अपने भारतीय होने का सबूत देने के लिए दर.दर भटकना होगा।
धरने में शामिल रुखसाना जिया रिजवाना व फरेहा सहित अन्य महिलाओं ने अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया। इसके बाद से घंटाघर पार्क में काफी संख्या में पुलिस खासकर महिला कर्मी तैनात हैं। इस बीच घंटाघर पार्क के आसपास की लाइट काट दी गई है।वही रात में मौसम ख़राब होने से महिलाओ पर कोई असर नहीं पड़ा कड़ाके की ठण्ड में महिलाये और बच्चे डटे रहे।
पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद पहला प्रदर्शन CAA और NRC को लेकर पुराने लखनऊ में प्रदर्शन ADM, SDM, ACM, तहसीलदार नायब तहसीलदार को मिला आराम धरना प्रदर्शन से अब जिला प्रशासन ने बनायी अपनी दूरी पुलिस कमिश्नर के अफ़सरो को अब सभालनी होगी जिम्मेदारी।

ट्रेंडिंग वीडियो