scriptकैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश पाठक से लगाई गुहार | Cabinet minister and regional MLA calls for Brajesh Pathak | Patrika News
लखनऊ

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश पाठक से लगाई गुहार

डिवाइडर खुलवाने का पूरा प्रयास करेगा .

लखनऊNov 28, 2020 / 07:23 pm

Ritesh Singh

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश पाठक से लगाई गुहार 

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश पाठक से लगाई गुहार 

लखनऊ ,अशोक मार्ग पर नरही के सामने वर्षों से खुले डिवाइडर को बुधवार रात अचानक बंद किए जाने से नरही के व्यापारियों एवं जनता को भारी असुविधा हो गई है तथा व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। नरही के व्यापारियों ने नरही बाजार में स्थित रेस्टोरेंट्स ऑफ फायर में इसके समाधान के लिए आपात बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल नरही के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ ने कहा डिवाइडर बंद होने से नरही बाजार बुरी तरह प्रभावित हो रही है जनता और ग्राहकों को भारी असुविधा हो रही है। आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा संगठन इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक से मिलकर व्यापारियों का पक्ष रखेगा और डिवाइडर खुलवाने का पूरा प्रयास करेगा .

Home / Lucknow / कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश पाठक से लगाई गुहार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो