scriptउपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद यूपी की 11 सीटों पर यह होंगे प्रत्याशी, इस एक सीट पर गहराया सस्पेंस | Candidates on all seats for UP vidhan sabha upchuav decalares | Patrika News

उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद यूपी की 11 सीटों पर यह होंगे प्रत्याशी, इस एक सीट पर गहराया सस्पेंस

locationलखनऊPublished: Sep 21, 2019 03:27:22 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। हमीरपुर सीट के लिए पहले ही तारीखों का ऐलान हो चुका था, वहीं शनिवार को बाकी 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी गई।

UP chunav

UP chunav

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। हमीरपुर सीट के लिए पहले ही तारीखों का ऐलान हो चुका था, वहीं शनिवार को बाकी 12 सीटों में से 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी गई। 21 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा। वहीं नतीजों का ऐलान 24 अक्टूबर को होगा। तारीखों के ऐलान के बाद से ही सभी 11 जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं 12 सीटों में से फिरोजाबाद की टुण्डला विधान सीट पर चुनाव की घोषणा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव से यूपी सरकार ने छीनी उनकी luxury car, अब इससे सफर करेंगे नेताजी

कांग्रेस-बसपा ने अधिकतर सीटों पर प्र्त्याशी किए घोषित-

इनमें मानिकपुर (चित्रकूट), जैदपुर (बाराबंकी), बलहा (बहराइच), टूंडला (अलीगढ़), लखनऊ कैंट, गंगोह (सहारनपुर) प्रतापगढ़ सदर, गोविंदनगर (कानपुर), रामपुर सदर, इगलास (हाथरस), घोसी और जलालपुर (अंबेडकरनगर) सीटें हैं। इन विधानसभा सीटों में से 9 सीटों पर भाजपा व एक पर सहयोगी दल अपना दल का कब्जा है। वहीं एक-एक सीट पर सपा व बसपा ने जीत दर्ज की थी। लेकिन फिलहाल प्रत्याशियों की स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हैं। कांग्रेस (10) व बसपा (11) ने अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, तो वहीं सपा ने तीन व सत्तारुण पार्टी भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उपचुनाव होने में पूरे एक महीने का वक्त हैं, ऐसे में कयासों का बाजार गर्म हैं। वहीं भाजपा में एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति है।
ये भी पढ़ें- अखिलेश ने अपर्णा यादव के भाजपा ज्वाइन करने पर दिया बड़ा बयान

भाजपा में विचार-विमर्श जारी-

प्रत्याशियों को लेकर पार्टी रणनीतिकारों ने दो दौर का विचार-विमर्श भी पूरा कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं उपचुनाव को लेकर अलग-अलग सीटों के जिन मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया था उन्होंने अपनी-अपनी रिपोर्टें संगठन को सौंप दी है। जिस पर मंथन जारी है। वहीं खबर है कि उपचुनाव वाली सीटों पर कई-कई नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी ठोकी है। इनमें बात करें बाराबंकी की जैदपुर सीट की यहां 28, लखनऊ की कैंट सीट के लिए 25, टूंडला में 20 दावेदारों सामने आए हैं। वहीं अन्य सीटों पर इनसे भी ज्यादा दावेदार खड़े हैं। इसमें दिलचस्प बात यह भी है कि लोकसभा चुनाव में जिन सांसदों का टिकट कट दिए गए थे, वह भी विधायक बनने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।
2022 से पहले का सेमीफाइनल-

उपचुनाव ऐसे समय पर होने जा रहे हैं, जब भारतीय जनता पार्टी यूपी में अपने ढाई वर्ष पूरे कर चुकी है। वही अब से ढाई वर्ष बाद 2022 में चुनाव होंगे। इन उपचुनाव को 2022 से पहले का सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। सबसे बड़ी चुनौती बीजेपी के लिए होगा जो अपने राजनीतिक वर्चस्व को बरकरार रखना चाहेगी। जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस की कोशिश रहेगी कि वह उपचुनाव के जरिए अपने खोए हुए जनाधार को वापस पाए।
bjp_1.jpg
कांग्रेस ने 12 में से 10, बसपा ने 11 तो वहीं सपा ने तीन प्रत्याशी किए घोषित, देखें लिस्ट-

– मानिकपुर (चित्रकूट)- कांग्रेस से रंजना पांडेय, बसपा से राजनारायण

– जैदपुर (बाराबंकी)- कांग्रेस से तनुज पुनिया
– बलहा (बहराइच)- बसपा से रमेश चंद, सपा से किरण भारती

– टूंडला (अलीगढ़) – कांग्रेस से स्नेह लता, सपा से महराज सिंह धनगर- (चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुआ)

– लखनऊ कैंट- कांग्रेस से दिलप्रीत सिंह, अरुण द्विवेदी
– प्रतापगढ़ सदर- कांग्रेस से नीरज त्रिपाठी, बसपा से रणजीत सिंह पटेल

– गोविंदनगर (कानपुर)- कांग्रेस से करिश्मा ठाकुर, बसपा से देवी प्रसाद तिवारी,

– रामपुर सदर- बसपा से जुबैर मसूद खान
– इगलास (हाथरस)- कांग्रेस से उमेश कुमार दिवाकर, बसपा से अभय कुमार

– घोसी (मऊ) – कांग्रेस से राजमंगल यादव, बसपा से अब्दुल कय्यूम अंसारी

– जलालपुर (अंबेडकरनगर) – कांग्रेस से सुनील मिश्र
– गंगोह (सहानरपुर)- कांग्रेस से नौमान मसूद, सपा से चौधरी इंद्रसेन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो