scriptमोदी के मंत्री ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा | Central minister Dr Hardeep singh puri files nomination for rajya sabh | Patrika News

मोदी के मंत्री ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा

locationलखनऊPublished: Jan 03, 2018 03:08:07 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

मनोहर पार्रिकर के इस्तीफे के बाद खाली हुई है यह सीट।
 

Dr Hardeep Singh Puri

Dr Hardeep Singh Puri

लखनऊ.पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री डाक्टर हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को यूपी से राज्यसभा के लिए अपना पर्चा भरा। यूपी से राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है। यह सीट मनोहर पार्रिकर के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। बतादें कि मनोहर पार्रिकर केंद्र में रक्षा मंत्री थे उन्हें गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया था उसके बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। अब इसी सीट उप चुनाव होने वाला है। हरदीप सिंह पुरी का जन्म Delhi में 15 फरवरी 1952 को हुआ था। इस समय वे केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। वे हाउसिंह एंड शहरी मामलों के मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हैं।
नामांकन के बाद केंद्रीय मंत्री डाक्टर हरदीप पुरी ने पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताते हुए विकास का एजेंडा पुरा करने की बात कही। नामांकन के दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ , उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर महेंद्र नाथ पांडे सहित कई मंत्री व सांसद, विधायक मौजूद थे।
कौन हैं डाक्टर हरदीप सिंह पुरी

-हरदीप सिंह पुरी का जन्म Delhi में 15 फरवरी 1952 को हुआ था। इस समय वे केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। वे हाउसिंह एंड शहरी मामलों के मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हैं।
-पुरी 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने 2009 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया था। डाक्टर पुरी पूर्व में
-डाक्टर पुरी पूर्व में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद काउंटर-आतंकवादी समिति के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय शांति संस्थान के उपाध्यक्ष और न्यूयॉर्क में बहुपक्षीयबाद पर स्वतंत्र आयोग के महासचिव के रुप में अपनी सेवाएं दी हैं।
-2 सितंबर 2017 को उन्हें मोदी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया।
-पुरी जनवरी 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो