scriptChaitra Navratri 2018 : नवरात्रि के नौ दिन यह नौ वस्तुएं करें दान, हर मनोकामना होगी पूरी | chaitra navratri 2018 do things donate navdurga | Patrika News

Chaitra Navratri 2018 : नवरात्रि के नौ दिन यह नौ वस्तुएं करें दान, हर मनोकामना होगी पूरी

locationलखनऊPublished: Mar 14, 2018 01:53:26 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

Chaitra Navratri 2018 : चैत्र नवरात्रि के नौ दिन कन्याओं को उपदार देने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

Navratri,Navratri festival,worship in navratri,navratri puja,Navratri Poojan,Durga Navratri,navratri sthapna,chaitra navratri,navratri mahotsav,navratri worship,Shardiy Navratri,navratri fest,navratri 2018,Navratri 2018 Date,Vasant Navratri 2018,Chaitra Navratri 2018,

Neeraj Patel

Chaitra Navratri 2018 : चैत्र नवरात्रि 18 मार्च 2018 से शुरू हो जाएगी। चैत्र नवरात्रि के नौ दिन कन्याओं को उपदार देने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। चैत्र नवरात्रि के नौ दिन देवियों के नौ स्वरूपों की आराधना करनी बहुत जरूरी है क्योंकि धर्म ग्रंथों के अनुसार कन्याओं को देवी का ही रूप माना जाता है। इसलिए कई लोग नवरात्रि के नौ दिनों में कन्या पूजन, भोजन आदि का आयोजन करते हैं।

ये भी पढ़ें – चैत्र नवरात्रि पर्व का समय, पूजाविधि, और शुभ मुहूर्त

लखनऊ निवासी पण्डित दिलीप दुवे ने बताया है कि शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति इस बार नवरात्रि के आठ दिनों में नौ देवियों के निमित्त कन्याओं को कुछ खास उपहार देंगे। उसकी सारी मनोकामनाएं बहुत ही जल्दी पूरी हो जाएगी। शास्त्रों में 9 वर्ष तक की कन्याओं को जाग्रत देवी का स्वरूप माना गया है।

चैत्र नवरात्रि में कन्याओं को क्या-क्या करें दान

पहला दिन

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कन्याओं को सुगंधित और ताजा फूल भेंट करें। इसके साथ ही कन्याओं को उनकी मनपसंद श्रृंगार की सामग्री भी दें। ज्ञान, बुद्धि की इच्छा रखने वालों के लिेए व्यक्ति को छोटी कन्याओं को सफेद पुष्प भेंट करना अत्यंत शुभ होता है।

नवरात्रि का दूसरा दिन

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन कन्याओं को फलों का दान करके पूजन करें। फलों का दान करने से व्यक्ति की स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो जाती हैं और धन संबंधी कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म हो जाती हैं। फलों का दान करते समय ध्यान रखें कि फल मीठे हों।

ये भी पढ़ें – नवरात्रि में देवी को ऐसे लगाएं भोग, मिलेगा मनचाहा फल

नवरात्रि का तीसरा दिन

चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन कन्याओं को स्वादिष्ट मिठाई का दान, घर पर बनी खीर, हलवा या केशरिया भात भी प्रेम पूर्वक खिलाएं। इससे देवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। परिवार में धन-धान्य की कभी भी कमी नहीं रहेगी।

नवरात्रि का चौथा दिन

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन कन्याओं को वस्त्रों का दान करने से जीवन में समस्त भौतिक सुख बने रहते हैं। कन्याओं को रूमाल या रंग बिरंगे रिबन भी गिफ्ट करें। वस्त्र के साथ मिठाई भी भेंट करेंगे तो और अच्छा रहेगा।

नवरात्रि पांचवां दिन

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन कन्याओं को पांच प्रकार की श्रृंगार सामग्री भेंट करें यह आपके लिए शुभ रहेगा। इनमें बिंदिया, चूड़ी, मेहंदी, बालों के लिए क्लिप्स, सुगंधित साबुन, काजल इत्यादि चीजें अवश्य होनी चाहिए। यह उपाय खासकर उन लोगों को करें जिन्हें संतान सुख नहीं मिलता है।

नवरात्रि का छठा दिन

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन छोटी-छोटी कन्याओं को खिलौने भेंट करें। बच्चियों की पसंद के खिलौने हों तो ज्यादा अच्छा रहेगा। अपनी श्रद्धा के अनुसार खेल सामग्री का दान करें। कन्याओं को शिक्षण सामग्री का भी दान करें

नवरात्रि के सातवे दिन

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां सरस्वती की कृपा पाने का दिन है। इस दिन कन्याओं को शिक्षण सामग्री का दान करना चाहिए। पेन, स्केच पेन, पेंसिल, कॉपी, ड्रॉइंग बुक्स, वाटर बॉटल, कलर बॉक्स आदि चीजें दान की जा सकती हैं।

नवरात्रि के आठवीं और नवमीं दिन

नवरात्रि में इस बार आठवीं और नवमीं एक साथ है। चैत्र नवरात्रि के आठवीं और नवमीं दिन अपने हाथों से किसी कन्या का पूर्ण श्रृंगार करें और उसका पूजा करें। कन्या के पैरों को दूध से धोकर कुमकुम, चावल और पुष्प समर्पित करें। कन्या को भोजन में दूध और आटे से बनी पूरियां और खीर खिलाएं। और सामर्थ्य के अनुसार कोई भी उपहार भेंट करें। कन्याओं के पैरों में महावर और हाथों में मेहंदी लगाने से देवी पूजन पूर्ण होता है। पूजन के बाद कन्याओं को लाल चुनरी अवश्य भेंट करें।

ट्रेंडिंग वीडियो