scriptचैत्र नवरात्रि पर इस दिन होगी कलश स्थापना, भगवती देवी की होगी खास कृपा | chaitra navratri 2019 kalash sthapana date time puja vidhi and mahatva | Patrika News

चैत्र नवरात्रि पर इस दिन होगी कलश स्थापना, भगवती देवी की होगी खास कृपा

locationलखनऊPublished: Mar 20, 2019 10:54:13 am

Submitted by:

Neeraj Patel

हिन्दू धर्म में पंचाग कैलेंडर के अनुसार बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी चैत्र नवरात्रि, जानें इस बार कब है चैत्र नवरात्रि
 

लखनऊ. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र नवरात्रि का पर्व 6 अप्रैल 2019 दिन शनिवार शुरू हो रहा हैं। हिन्दू धर्म में मनाए जाने वाले धार्मिक पर्वों में से चैत्र नवरात्रि के पर्व का एक अलग ही महत्व होता हैं। हिन्दू धर्म के सभी लोग बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। यह नवरात्रि का त्यौहार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और राम नवमी तक चलता है। इस पर्व को लेकर ज्योंतिषियों का कहना है कि शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि जो महिलाएं चैत्र नवरात्रि का व्रत रखती हैं उनकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है।

जानें कब होगी कलश स्थापना

हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व हिन्दू पंचांग कैलेंडर के अनुसार हर साल मनाया जाता है। महिलाओं द्वारा बड़ी श्रद्धा के साथ चैत्र नवरात्रि का पूरे नौ दिनों तक व्रत रखा जाता हैं और नौ देवियों की पूजा की जाती है। आठवें व नौवे दिन कन्याओं का भी पूजन किया जाता है और उन्हें भोजन कराने के साथ दक्षिणा भी दी जाती है।

माँ दुर्गा का पाठ करने से भगवती देवी होगी खास कृपा

नवमी के दिन नौ कन्याओं की पूजा करना मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने के समान माना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना भी की जाती है। जिसे कलश स्थापना भी कहते है। बता दें कि बहुत से ऐसे लोग भी जो चैत्र नवरात्रि में नौ दिन माँ दुर्गा का पाठ करते हैं। ऐसा माना जाता है कि चैत्र नवरात्रि में माँ दुर्गा का पाठ करने से भगवती देवी अपने भक्तों पर खास कृपा करती हैं।

चैत्र नवरात्रि में पूरे नौ दिन नौ देवियों की पूजा की जाती है।

– पहले दिन शैलपुत्री देवी
– दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी देवी
– तीसरे दिन चंद्रघंटा देवी
– चौथे दिन कुष्मांडा देवी
– पांचवे दिन स्कंदमाता देवी
– छठे दिन कात्यायनी देवी
– सातवे दिन कालरात्रि देवी
– आठवे दिन महागौरी देवी
– नौवे दिन सिद्धिदात्री देवी

ट्रेंडिंग वीडियो