script

Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्रग्रहण इन राशि वालों के लिए शुभ, बस भूल से भी न करें ये काम

locationलखनऊPublished: May 15, 2022 08:55:11 am

Submitted by:

Jyoti Singh

Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्रग्रहण कई राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

lunar-eclipse.jpg
Chandra Grahan 2022: 16 मई को वैशाख पूर्णिमा की तिथि है और इसी दिन साल 2022 का का पहला चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) लगेगा। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है। पूर्णिमा तिथि 15 मई को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में लगेगा। वैसे तो ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ग्रहण के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। ग्रहण काल में मंदिरों के कपाटों को भी बंद कर दिया जाता है। हालांकि ये भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। शास्त्रों में ग्रहण के दौरान कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से शुभता की प्राप्ति होती है।
इन राशियों के लिए शुभ

मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर चंद्रग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना है। मेष राशि के जो जातक नौकरी पेशा वाले हैं उनको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। मेष राशि के जातकों के लिए निवेश के लिए यह समय बेहद शानदार रहेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा की संभावना है। नौकरी में भी अनुकूल लाभ हो सकते हैं। धन, यश और वैभव में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
16 मई को लगने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण का सिंह राशि वाले जातकों पर अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। इस ग्रहण के दौरान सिंह राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सराहना के साथ नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति विशेष से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अनुकूल और मजबूत रहेगा।
तुला राशि
16 मई को पड़ने वाला पहला चंद्रग्रहण तुला राशि वालों के जीवन पर शुभ प्रभाव देगा। इस दौरान आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए साल का पहला चंद्रग्रहण बेहद खास होने वाला है। 16 मई को लगने वाले इस चंद्रग्रहण के दौरान धनु राशि के जातकों की आर्थिक उन्नति होगी, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा और साथ ही नए निवेश में अत्यधिक लाभ की संभावना है। कार्य क्षेत्र में भी अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति होने की संभावना प्रबल है।
कुंभ राशि
16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
ये काम करने से करें परहेज

– इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को नहीं करना चाहिए और न ही भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करना चाहिए।
– ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए और सूतक काल में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।
– ग्रहण समाप्त होने के बाद ही भोजन करना चाहिए।
– गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान काटने, छीलने या सिलने की मनाही होती है।
– गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही सोना चाहिए।
– ग्रहण के दौरान तेल लगाना, कपड़े धोना और ताला खोलना आदि काम नहीं करने चाहिए।
– ग्रहण के दिन जरूरतमंदों व गरीबों को दान देना चाहिए।
– शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए और शिवमंत्रों का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रहण का कुप्रभाव नहीं पड़ता है।
– ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर से लेकर अपने पूरे घर को गंगाजल से शुद्ध करना चाहिएष
– ग्रहण के दिन पितरों के नाम से भी दान करना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो