टैक्स स्लैब की नई दरें होगी लागू नए वित्त वर्ष में नया टैक्स स्लैब रेट लागू हो जएगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किए बजट भाषण में टैक्स स्लैब में बदलाव की घोषणा की थी। नई दरों में 5 लाख से 7.5 लाख रुपये कमाने वालों को 10 फीसदी टैक्स देना होगा। 7.5 लाख से 10 लाख रुपये तक की आय वालों को 15 फीसदी आयकर चुकाना होगा। 10 लाख से 12.5 लाख रुपये की सालाना आमदनी वालों को 20 फीसदी टैक्स देना होगा।
आमदनी | नई दरें | पुरानी दरें |
5 लाख से 7.5 लाख | 10 | 20 |
7.5 लाख से 10 लाख | 15 | 20 |
10 लाख से 12.5 लाख | 20 | 30 |
15 लाख से ज्यादा आय | 30 | 30 |
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 73.66 रुपये और डीजल 66.94 रुपये है। लेकिन अप्रैल से लखनऊ समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार ईंधन की महंगाई से कच्चे तेल में इजाफा नहीं होगा बल्कि तकनीक में बदलाव होगा। एक अप्रैल से बीएस-6 (BS-VI) तकनीक वाले ईंधन से वाहनों के परिचालन की शुरुआत हो रही है। यह तकनीक महंगी होती है और इसका बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा। दरअसल, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के चेयरमैन संजीव सिन्हा के अनुसार, कंपनी की सभी रिफाइनरियों में बीएस-6 डीजल और पेट्रोल का उत्पादन शुरू हो गया है। अप्रैल माह से यह ईंधन डिपो में पहुंचने लगेगा।
सड़कों पर आएंगे नए वाहन 01 अप्रैल से देश की सड़कों पर पुराने वाहन चलना बंद हो जाएंगे। इसके लिए सरकार 2018 की वाहन कबाड़ नीति को उपयोग में लाएगी। इसके तहत 15-20 साल पुराने वाहनों को कबाड़ घोषित कर नए वाहनों को प्रयोग में लाया जाएगा। वाहन कबाड़ नीति में कहा गया है कि 15 साल से ज्यादा पुराने कॉमर्शियल लौटाने वालों को कम से कम 15 लाख रुपए तक के नए कॉमर्शियल वाहन खरीदने पर करीब 5 लाख रुपए तक की छूट दी जाएगी।