scriptजैविक अंडों का उत्पादन कर मालामाल होंगे यूपी के मुर्गी पालक, जनिये जैविक और-फार्म के अंडे का फर्क | Cheapest organic Eggs Production will be Start in Uttar Pradesh | Patrika News

जैविक अंडों का उत्पादन कर मालामाल होंगे यूपी के मुर्गी पालक, जनिये जैविक और-फार्म के अंडे का फर्क

locationलखनऊPublished: Jul 04, 2021 01:10:07 pm

केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि यूपी समेत पूरे देश में जैविक अंडों का उत्पादन किया जाएगा। बरेली के सीआरएआई में एक एकड़ में तैयार हुआ गिरी ग्राम माॅडल टेक्नाेलाॅजी पार्क में रखी जाएंगी मुर्गियां।

organic eggs

जैविक अंडा (प्रतीकात्मक)

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अब जैविक अंडों (organic eggs) का उत्पादन होगा। ये अंडे सस्ते होने के साथ बेहद पौष्टिक होंगे। जैविक अंडों के उत्पादन से मुर्गी पालक किसानों की आय भी दोगुनी होगी। अभी जो अंडे बाजार में मिलते हैं वो उतने सुरक्षित नहीं कहे जाते, क्योंकि उनके खानपान में रासायनिक चीजों का इस्तेमाल होता है। पर जैविक अंडाें के उत्पादन में रासायनिक और एंटीबायोटिक जैसी चीजों का जरा भी प्रयोग नहीं किया जाता और ये सेहत के लिये भी बेहद सुरक्षित कहे जाते हैं।


यूपी में जैविक अंडों का उत्पादन

यूपी में जैविक अंडों का उत्पादन होगा। इसके लिये सीएआरआई (CRAI) के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार गिरी ग्राम माॅडल (Giri Gram Model) का सहारा लिया जाएगा। इसे यूपी सहित पूरे देश में लागू करने की योजना है। दो दिन पहले बरेली के केन्द्रीय पक्षी अनुसंधन संस्थान (सीएआरआई) में गिरीग्राम टेक्नोलाॅजी पार्क का उद्घाटन करने आए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Cabinet Minister Giriraj Singh) ने भी कहा है कि यहां के किसानों और मुर्गी पालकों की गिरीग्राम माॅडल की तर्ज पर आय दोगुनी से अधिक करने के लिये जैविक अंडों का उत्पादन किया जाएगा। गिरीग्राम माॅडल एक एकड़ भूमि में तैयार किया गया है, जिसमें 2500 मुर्गियां रखी जाएंगी।


आधे खर्च में तैयार होंगे जैविक अंडे

गिरीग्राम माॅडल परियोजना के पधान वैज्ञानिक डाॅ. राज नारायण के अनुसार जैविक अंडे सस्ते और पौष्टिक होने के चलते मुर्गी पालकों को इसका अच्छा दाम मिल सकेगा। चूंकि जैविक अंडे देने वाली मुर्गियां ज्यादातर प्राकृतिक आहार लेंगी, इसके चलते उनकी डाइट पर आने वाला खर्च भी कम होगा। इस तरह कम लागत पर कुक्कुट पालन कर जेविक अंडों का उत्पादन फायदेमंद साबित होगा।


क्या होते हैं जैविक अंडे

पोल्ट्री में जो मुर्गियां पाली जाती हैं उनकी डाइट में रासायनिक और एंटीबायोटिक चीजों का उपयोग होता है। इन मुर्गियों को जो चारा खिलाया जाता है वह रासायनिक खात से तैयार अनाज मिलाकर बनता है। ये अंडे हमारे शरीर को प्रोटीन के साथ कुछ अनचाहे रासायनिक पदार्थ और इनसे जनित बीमारियां दे सकते हैं। जबकि इसके उलट जैविक अंडा देने वाली मुर्गियों को जो दाना खिलाया जाता है वह केचुए की खाद आदि से तैयार कंपोस्ट जैसी खाद से उगाए गए मक्का, सोयाफल, दालें और धान आदि से मिलाकर बनते हैं। इस तरह के मुर्गी पालन और उसकी डाइट को लेकर मुर्गी पालकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।


यूपी में मुर्गी पालन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो