scriptलखनऊ पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया गया आस्था का महापर्व  छठ | Patrika News
लखनऊ

लखनऊ पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया गया आस्था का महापर्व  छठ

8 Photos
4 years ago
1/8

ऐसी शक्ति हैं इस 36 घंटे निर्जल व्रत में। छठ पूजा में इस दिन मुख्य रूप से भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में सूर्य को साक्षात भगवान माना गया है, क्योंकि वे रोज हमें दर्शन देते हैं और उन्हीं के प्रकाश से हमें जीवनदायिनी शक्ति प्राप्त होती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, रोज सूर्य की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। 

2/8

राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट पर महिलाओं ने 36 घन्टे के निर्जला व्रत का महिलाओ ने पारण किया। उगते सूरज को दिया अर्घ देखकर भगवान भास्कर की पूजा कर छठ माता से सुहाग और परिवार के अच्छे भविष्य की कामना की , 

3/8

गोमती नदी के तट पर छठ पूजा करने के लिए भारी संख्या में दिखी भीड़।

4/8

शनिवार  शाम को  डूबते हुए  सूर्य को अर्घ  देने के बाद सुबह उसी स्थान पर एक बार फिर महिलाओ ने पूजा अर्चना की और उगते सूर्य का अर्घ दिया। साथ ही प्रसाद का वितरण किया। 

5/8

सूर्योदय के पहले से ही घाटों पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। लक्षमण मेला स्थल का नजारा देखते ही बन रहा था। व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देने के साथ मौसमी फल सेव, अनार, चीकू, गन्ना, सिंघाड़ा, कंद, हल्दी और अदरक, मूली समेत 36 प्रकार के फल एवं सब्जियों के साथ छठ पूजन किया। 

6/8

घाटों पर कलाकारों द्वारा लोक गीतों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

7/8

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं एवं व्रतियों में उत्साह देखते ही बन रहा था। वही शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी गोमती नदी पर पहुँच कर गंगा जी की पूजा अर्चना किया और सबको छठ की बधाई दी 

8/8

छठ गीतों के साथ महिलाओ ने पूजन किया और साथी महिलाओ को नाक से मांग तक सिंदूर लगा कर व्रती महिलाओं ने आशीर्वाद भी दिया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.