scriptमुख्यमंत्री व राज्यपाल ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं | Chief Minister and Governor Congratulations Kartik Purnima, Guru Nanak | Patrika News

मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

locationलखनऊPublished: Nov 29, 2020 08:04:36 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की

मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी एक शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में इस अवसर का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु ने इसी दिन मत्स्य अवतार लेकर प्रलय के अंत तक सप्त ऋषियों एवं वेदों की रक्षा की, जिससे पुनः सृष्टि का निर्माण सम्भव हो सका।
इसके साथ ही भगवान शंकर ने इसी दिन त्रिपुरासुर नामक राक्षस का अंत किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व मानव मात्र को प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरू नानक जयन्ती के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं निरोगमय जीवन की कामना की है।
राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि गुरू नानक की शिक्षाएं सिख धर्म के साथ ही सभी धर्मों के लिए अनुकरणीय हैं, जो हमें समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय पर्वों का अपना विशेष सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। हमें अपनी सांझी संस्कृति को बनाये रखते हुए देश एवं प्रदेश के विकास में सहयोग करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो