script

नाराज ब्राह्मणों को मनाने के लिये मुख्यमंत्री ने उतारे ब्राह्मण मंत्री

locationलखनऊPublished: Jul 17, 2020 06:28:36 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं

नाराज ब्राह्मणों को मनाने के लिये मुख्यमंत्री ने उतारे ब्राह्मण मंत्रीनाराज ब्राह्मणों को मनाने के लिये मुख्यमंत्री ने उतारे ब्राह्मण मंत्री

नाराज ब्राह्मणों को मनाने के लिये मुख्यमंत्री ने उतारे ब्राह्मण मंत्री

लखनऊ। कानपुर के दुर्दान्त विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में मरने के एक सप्ताह बाद जब (social media) सामाजिक मीडिया पर (BJP Government) भाजपा सरकार की किरकिरी बढ़ी तो डैमेज कंट्रोल को रोकने के लिये सरकार ने अपने ब्राह्मण नेताओं को उतारा दिया। आज (Cabinet Minister Brajesh Pathak) कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि ( criminal Vikas Dubey) कुख्यात अपराधी विकास दुबे के मारे जाने के बाद कुछ लोग सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं, हालांकि ( social media) सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर सरकार के खिलाफ कमेंट किया जा रहा है। पाठक ने कहा जहां तक कानपुर के विकास दुबे एनकाउंटर (मुठभेड़) का मामला है, राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि social media पर ब्राह्मणों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर सरकार को बदनाम करने का काम किया जा रहा है। परंतु जनता जागरूक है।
उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस हमारी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगा रही हैं। अच्छा होता कि ये पार्टियां अपने गिरेबान में झांक कर देख लेतीं कि (Bharatiya Janata Party) भारतीय जनता पार्टी को ब्राह्मणों का समर्थन पार्टी के गठन के पहले दिन से ही प्राप्त है और आज भी ब्राह्मणों का समर्थन भारतीय जनता पार्टी सरकार को ही है। पाठक ने दावा किया कि बौखलाहट में ये पार्टियां अनावश्यक मुद्दे को भड़काने का काम कर रही हैं। (Chief Minister Yogi Adityanath) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केे गृह जनपद गोरखपुर में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सतीश द्विवेदी ने भी विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। लेकिन वोट बैंक की राजनीति के लिए विपक्ष जमकर ओछी राजनीति कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि (Vikas Dubey) विकास दुबे ने जितने लोगों की हत्‍या की संयोग से उनमें से अधिकतर ब्राह्मण हैं।
यदि वे ब्राह्मण नहीं भी होते तो भी उसका अपराध कम नहीं हो जाता। एक अपराधी किसी की सहानुभूति का पात्र नहीं होता। बरसों-बरस जाति की राजनीति करते रहे लोग विकास दुबे के बहाने अपना उल्‍लू सीधा करना चाहते हैं। ( social media) सोशल मीडिया पर कई गैर ब्राह्मण, ब्राह्मण बनकर तो कई गैर क्षत्रिय, क्षत्रिय बनकर नफरत वाले पोस्‍ट डाल रहे हैं। ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो दुर्दान्त (Vikas Dubey) विकास दुबे की कृत्य का कोई समर्थन नहीं करता। बिकरु गांव की घटना के बाद पुलिस ने जब (Vikas Dubey) विकास दुबे का मकान ध्वस्त किया और मध्यप्रदेश की पुलिस से कस्टडी में लेने के बाद मुठभेड़ में हुई मौत से ( social media) सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार और संगठन पर हमला बढ़ गया। ब्राह्मण मुख्यसचिव, अपरमुख्यसचिव गृह, डीजीपी और कई ब्राह्मण मंत्री के बाद भी ब्राह्मणों में भाजपा पर हमला बढ़ गया था। इससे पार्टी दबाव में आ गयी थी।

ट्रेंडिंग वीडियो