लखनऊ

मुख्यमंत्री ने थर्मल पावर प्लांट में हुई दुर्घटना का लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की जाँच के लिए अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को निर्देशित किया

लखनऊApr 04, 2021 / 04:21 pm

Ritesh Singh

मुख्यमंत्री ने थर्मल पावर प्लांट में हुई दुर्घटना का लिया संज्ञान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सोनभद्र स्थित निजी कम्पनी-लैंको अनपरा पावर लि0 के थर्मल पावर प्लांट में हुई दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित इलाज कराने के निर्देश देते हुए कहा कि गंभीर घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मौके पर किसी प्रकार की अव्यवस्था ना होने पाए। उन्होंने दुर्घटना की जाँच के लिए अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि जाँच द्वारा जिम्मेदारी तय करते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
मुख्य बिंदु

> मुख्यमंत्री ने जनपद सोनभद्र स्थित निजी कम्पनी-लैंको अनपरा पावर लि0 के थर्मल पावर प्लांट में हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया

> स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश
> हादसे में घायल लोगों का समुचित इलाज कराने के निर्देश,गंभीर घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार की व्यवस्था की जाए

> मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की जाँच के लिए अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को निर्देशित किया
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.