scriptभारत शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले आयोजित करने वाला पहला देश: मुख्यमंत्री | Chief Minister welcomes 44th Chess Olympiad Torch Relay-2022 | Patrika News

भारत शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले आयोजित करने वाला पहला देश: मुख्यमंत्री

locationलखनऊPublished: Jun 26, 2022 11:47:40 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

यह भारत के लिए गौरव की बात होगी कि जिस विधा का जन्म भारत में हुआ हो, 5 हजार वर्ष पुरानी जिसकी परम्परा रही हो, इस परम्परा के साथ जुड़ने का अवसर हम सभी को मिल रहा,आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शतरंज ओलम्पियाड मशाल देश के 75 शहरों में जा रही

भारत शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले आयोजित करने वाला पहला देश: मुख्यमंत्री

भारत शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले आयोजित करने वाला पहला देश: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले-2022 के लखनऊ आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए यह गौरव की बात है कि भारत को 44वें शतरंज ओलम्पियाड-2022 के आयोजन का अवसर प्राप्त हुआ है। अन्तर्राष्ट्रीय चेस फेडरेशन-फिडे द्वारा 44वें शतरंज ओलम्पियाड प्रतियोगिता को भारत में दिनांक 28 जुलाई से 10 अगस्त, 2022 तक चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले के आगमन पर यहां विधान भवन के सामने आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस आयोजन में गै्रण्ड मास्टर विश्वनाथन आनन्द भी सम्मिलित हुए। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से शतरंज के 5 बार के विश्व विजेता ग्रैण्ड मास्टर विश्वनाथन आनन्द के प्रति हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रदेश के 9 शहरों का मशाल रिले के लिए चयन किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विश्वनाथन आनन्द के साथ चेस बोर्ड पर सेरेमोनियल मूव भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत शतरंज की इस प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की प्रथम बार मेजबानी कर रहा है। वर्ष 1927 से आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी भारत में पहली बार और 3 दशक में एशिया में भी पहली बार आयोजित हो रही है। शतरंज खेल को बढ़ावा देने तथा इसके प्रचार-प्रसार के लिए इस वर्ष पहली बार फिडे ने शतरंज ओलम्पियाड मशाल की स्थापना की है, जो ओलम्पिक परम्परा का ही हिस्सा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले आयोजित करने वाला पहला देश होगा। फिडे ने यह भी तय किया है कि प्रत्येक शतरंज ओलम्पियाड के लिए मशाल रिले भारत से ही शुरू हुआ करेगी। यह भारत के लिए गौरव की बात होगी कि जिस विधा का जन्म भारत में हुआ हो,5 हजार वर्ष पुरानी जिसकी परम्परा रही हो, इस परम्परा के साथ जुड़ने का अवसर हम सभी को मिल रहा है। यह सम्मान न केवल भारत का सम्मान है, बल्कि हमारे देश की शतरंज की इस गौरवशाली विरासत का भी सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शतरंज ओलम्पियाड की यह मशाल रिले देश के सभी 36 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 19 जून, 2022 को नई दिल्ली में इस मशाल रिले का शुभारम्भ किया। फिडे के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच ने प्रधानमंत्री को यह मशाल सौंपी थी, जिसे प्रधानमंत्री ने ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनन्द को थमाया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष का अमृत महोत्सव का आयोजन पूरे देश में कर रहा है, इस महोत्सव के अवसर पर शतरंज ओलम्पियाड मशाल 40 दिनों की अवधि में देश के 75 शहरों में जा रही है। यह मशाल रिले 25 जून, 2022 को हरिद्वार, उत्तराखण्ड से चलकर आज 26 जून को आगरा, कानपुर होते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंची है। 27 जून को अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज होते हुए 5 जुलाई को झांसी से गुजरेगी। शतरंज ओलम्पियाड की इस 14 दिवसीय प्रतियोगिता में दुनिया के 150 से अधिक देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो