scriptआगरा की महिलाओं और बालिकाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री | Chief Minister will communicate virtual with women and girls of Agra | Patrika News

आगरा की महिलाओं और बालिकाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

locationलखनऊPublished: Oct 23, 2020 08:59:06 am

Submitted by:

Neeraj Patel

– प्रदेश के 20 थानों में महिला हेल्प डेस्क शुभारंभ करेंगे सीएम

आगरा की महिलाओं और बालिकाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

आगरा की महिलाओं और बालिकाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह 10 से 11 बजे तक आगरा के हरीपर्वत थाने में महिलाओं एवं बालिकाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। मिशन शक्ति के तहत किए जा रहे इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपराध पीड़ित महिलाओं, महिला सशक्तीकरण पर काम रहे एनजीओ और थानों की महिला हेल्प डेस्क की पुलिसकर्मियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से फीडबैक लेंगे। इसी के आधार पर थानों की मेरिट तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए गुरुवार को दिन भर थाना हरीपर्वत को चमकाने का काम चलता रहा। आईजी ए. सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया। थाने में नया एलईडी टीवी, नया फर्नीचर लगाया गया है। पूरे परिसर को गुब्बारों से सजाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम की रिहर्सल भी कराई। एनजीओ की पदाधिकारियों से कहा कि मिशन शक्ति के बारे में सीएम पूछें तो कहना है कि आगरा में सब अच्छा हो रहा है। हेल्प डेस्क की कर्मचारियों से कहा है कि वे वीमेन पावर लाइन, चाइल्ड लाइन, यूपी-112 के बारे में अच्छे से जानकारी रखें।

प्रदेश के 20 थानों में महिला हेल्प डेस्क शुभारंभ करेंगे सीएम

मिशन शक्ति अभियान के तहत अलीगढ़ सहित प्रदेश के सभी थानों में शुक्रवार से महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ होगा। इस कड़ी में मुख्यमंत्री योगी अलीगढ़ के सिविल लाइंस सहित प्रदेश के 20 थानों में इस हेल्प डेस्क का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार की देर रात तक सिविल लाइंस में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। खुद आईजी पीयूष मोर्डिया व एसएसपी मुनिराज जी तैयारियों का जायजा लेने गए। जरूरी निर्देश भी दिए। जिले के प्रत्येक थाने में पहले से हेल्प डेस्क का संचालन होता था, जिसमें दो-दो महिला कर्मी मौजूद रहती थीं।

अब शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत इसका नाम महिला हेल्प डेस्क तय किया गया है, जिसका शुभारंभ शुक्रवार को खुद मुख्यमंत्री प्रदेश के 20 थानों में ऑनलाइन करेंगे। इसके लिए मंडल मुख्यालयों और पुलिस कमिश्नर मुख्यालयों के 20 थानों में अलीगढ़ मंडल के सिविल लाइंस थाने का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम की तैयारियों को बृहस्पतिवार की देर रात तक अंतिम रूप दिया जाता रहा। आयोजन के कोआर्डिनेटर एसपी क्राइम डॉ. अरविंद ने बताया कि खुद आईजी पीयूष मोर्डिया और एसएसपी मुनिराज जी के निर्देशन में तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार सुबह से इस आयोजन में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व संभ्रांत लोग हिस्सा लेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो