scriptमुख्यमंत्री योगी ने महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं, बोले – प्रदेश की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण | Chief Minister Yogi wishes women on international Women's Day 2021 | Patrika News

मुख्यमंत्री योगी ने महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं, बोले – प्रदेश की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण

locationलखनऊPublished: Mar 08, 2021 06:37:38 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

– अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘मिशन शक्ति’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ

1_3.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीएम योगी ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश की माताओं-बहनों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को कार्यक्रम में सम्मान देकर हम उनको न्याय दिला पाएंगे और कहा कि दीपावली के मौके पर हम सभी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली प्रियंका गोस्वामी की मांग पर सीएम ने कहा कि ओलंपिक में जो भी मेडल लेकर आता है हमारी सरकार उसको 6 करोड़ की धनराशि देती है। ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले को भी सरकार धनराशि देती है।

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि इस ओलंपिक में जाने के लिे सारे खर्च का वहन सरकार करने जा रही है। ‘ग्रामीण इलाकों में बेटे और बेटियों फर्क किया जाता था। जब वह मुख्यमंत्री बने तब उन्हें झांसी के स्कूल जाने का निरीक्षण करने का मौका मिला। तब देखा स्कूल की हालत खराब थी। स्कूलों को ठीक करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प चलाया गया। आज प्रदेश में 93000 प्राइमरी स्कूल इस कायाकल्प के तहत ठीक किए गए हैं।

‘मिशन शक्ति’ के द्वितीय चरण की शुरूआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए शारदीय नवरात्रि में मिशन शक्ति अभियान शुरू किया था। नारी शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के अनुष्ठान का कार्यक्रम हम वर्ष में दो बार करते हैं। दोनों अवसरों पर नारी शक्ति व उसकी महिमा के बारे में अवगत होते हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के दूसरे फेज की शुरूआत की है।

यूपी पुलिस में 20 प्रतिशत महिलाओ की भर्ती

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत महिलाओ की भर्ती हुई है। तीन महिला पीएसी बटालियन का गठन किया गया है। इस बार बजट में कुपोषण योजना को जोड़ा गया है। योजना के तहत कुपोषित परिवार को इलाज के लिए धनराशि एवं अगर उसके पास ज्यादा है तो एक गाय और 900 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो