इस क्रम में संस्था ने 2 महीने पहले इक्षुक समाज सेवी लोगों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जिसमे 1000 के लगभग आवेदन प्राप्त हुए। लोगों का चयन करने के लिए संस्था ने एक समिति इंटरव्यू किया। इसके बाद चयनित लोगों की सूची प्रबंधन बोर्ड को फाइनल उनमोदन के लिए दी गई।
13 सालों से कार्य कर रही संस्था चाइल्ड एसोसिएशन इंडिया पिछले 13 सालों से महिलाओं, युवा और बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश में कई जिलों में कार्य कर रही है। संस्था ने अबतक 70,000 महिलाओं, जिसमे स्कूल की बच्चियां भी है, उनको आत्म रक्षा की निशुल्क ट्रेनिंग दी है। चाइल्ड एसोसिएशन ने आम चुनाव के वक़्त भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने के लिए व्हाई इंडिया वोट नामक मुहिम चलाई थी।