लखनऊ

लखनऊ के सौरभ अस्थाना बने चाइल्ड एसोसिएशन इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष

चाइल्ड एसोसिएशन इंडिया संस्था ने अपने उत्तर प्रदेश व पंजाब की इकाई घोषित की

लखनऊJun 25, 2019 / 07:37 pm

Karishma Lalwani

लखनऊ के सौरभ अस्थाना बने चाइल्ड एसोसिएशन इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष

लखनऊ. चाइल्ड एसोसिएशन इंडिया संस्था ने अपने उत्तर प्रदेश व पंजाब की इकाई घोषित की है। लखनऊ के रहने वालेे सौरभ अस्थाना उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वहीं गाजियाबाद निवासी आलोक गर्ग उत्तर प्रदेश व पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसी के साथ संस्था ने लखनऊ में पीयूष सिंह जो की पेशे से शिक्षक है, नॉएडा में हिमांशु सिंह, ग्रेटर नॉएडा में सतीश कुमार व पंजाब में उमेश ठाकुर को संयोजक नियुक्त किया है। संस्था के द्वारा चयनित सभी पदाधिकारी युवा हैं और अपने क्षेत्र में एक अलग स्थान रखते हैं।
 

इस क्रम में संस्था ने 2 महीने पहले इक्षुक समाज सेवी लोगों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जिसमे 1000 के लगभग आवेदन प्राप्त हुए। लोगों का चयन करने के लिए संस्था ने एक समिति इंटरव्यू किया। इसके बाद चयनित लोगों की सूची प्रबंधन बोर्ड को फाइनल उनमोदन के लिए दी गई।
 

piyush singh
13 सालों से कार्य कर रही संस्था

चाइल्ड एसोसिएशन इंडिया पिछले 13 सालों से महिलाओं, युवा और बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश में कई जिलों में कार्य कर रही है। संस्था ने अबतक 70,000 महिलाओं, जिसमे स्कूल की बच्चियां भी है, उनको आत्म रक्षा की निशुल्क ट्रेनिंग दी है। चाइल्ड एसोसिएशन ने आम चुनाव के वक़्त भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने के लिए व्हाई इंडिया वोट नामक मुहिम चलाई थी।
ये भी पढ़ें: अमेठी डीएम का फरमान, खुले में शौच करने वालों की छपवाएं फोटो, खुराफात करने पर लाठियों से पीटकर भेजें जेल
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.