लखनऊ

सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

चुनाव के समय अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करे। उन्होंने आगे कहा कि इसी कार्य को करवाने के लिए और आम जनता को प्रेरित करने के लिए सिविल डिफेंस लखनऊ के स्वयंसेवक इस जागरूकता रैली का आयोजन कर रहे है जो सराहनीय है।

लखनऊDec 04, 2021 / 07:37 pm

Ritesh Singh

सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

लखनऊ ,मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज सिविल डिफेन्स लखनऊ के सैकड़ो स्वयंसेवको के द्वारा हजरतगंज क्षेत्र में एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रम्ह देव राम तिवारी ने हरी झंडी दिखाक रवाना किया। इससे पूर्व जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए। ब्रम्ह देव राम तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है और मतदान करने के लिए मतदाता बनना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की ये जिम्मेदारी है कि वो अपने पास के मतदान केंद्र पर जाकर वोटर लिस्ट में अपना नाम देखे और नाम न होने की स्थिति में अपना नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए आवेदन करे और फिर चुनाव के समय अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करे। उन्होंने आगे कहा कि इसी कार्य को करवाने के लिए और आम जनता को प्रेरित करने के लिए सिविल डिफेंस लखनऊ के स्वयंसेवक इस जागरूकता रैली का आयोजन कर रहे है जो सराहनीय है।

लखनऊ सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा व उपनियंत्रक अनिता प्रताप ने संयुक्त रूप से बताया कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवको द्वारा आम नागरिक से जुड़े हुए विषयो पर प्रतिमाह कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। आज भी मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। सिविल डिफेंस लखनऊ के वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा ने बताया कि आगामी 6 दिसंबर को सिविल डिफेन्स की 59 वी वर्षगाँठ धूमधाम से मनाई जाएगी, इसी परिप्रेक्ष में सिविल डिफेंस लखनऊ के द्वारा विभिन्न विषयों पर साप्ताहिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। आज की मतदाता जागरूकता रैली साप्ताहिक कार्यक्रमो की कड़ी का एक हिस्सा है। ये रैली के डी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर हजरतगंज चौराहा तक गयी व उसके बाद पुनः स्टेडियम पर पहुंचकर समाप्त हो गयी।

मतदाता जागरूकता रैली के दौरान सिविल डिफेंस के स्वयंसेवको ने अपने हाथों में “आपका मतदान, लोकतंत्र की जान”, “जागरूक मतदाता देश का विधाता”, ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’, “जन-जन का ये नारा है, मतदान अधिकार हमारा है। आदि नारे लिखी हुई तख्तियां थी, जिनके माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.