scriptमंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान | cm yogi adityanath big statement on mantrimandal vistar list 2018 | Patrika News

मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान

locationलखनऊPublished: Sep 15, 2018 01:40:21 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

सीएम योगी ने मंत्री मंडल के विस्तार के दिए संकेत

cm yogi

मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान

लखनऊ. महागठबंधन की चुनौतियों और लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार की खबरों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मंत्री बनने लायक है। उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन जरूरत महसूस होगी उस दिन प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा इसे लेकर लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कवायद तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो इस विस्तार में कई मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है। नाकारा मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। एेसी भी खबर है कि मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है और अयोध्या जैसे कुछ महत्वपूर्ण स्थानों को भागीदारी मिल सकती है।
बता दें कि योगी मंत्रिमंडल में अभी मुख्यमंत्री सहित 47 सदस्य हैं। प्रदेश में विधायकों की संख्या 403 के आधार पर मंत्रियों की संख्या 60 तक हो सकती है। इस प्रकार मंत्रिमंडल में अभी 13 लोगों को और शामिल किया जा सकता है।
विकास और हिंदुत्व को लेकर लड़ेगी लोक सभा चुनाव

बीजेपी मिशन 2019 के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा विकास और हिंदुत्व को लेकर अपना मुद्दा बना कर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। विकास के लिए मोदी और हिंदुत्व के लिए सीएम योगी बड़ा चेहरा होंगे। मंत्रिमंडल में बीजेपी के फायरब्रांड नेता और विधायक संगीत सोम को जगह मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं ऐसे ही अन्य चेहरे को योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
बढ़ सकता है इनका कद

स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश राणा, भूपेंद्र चौधरी का कद बढ़ाया जा सकता है। कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को कुछ और महत्वपूर्ण विभाग सौंपने की चर्चा है।

ट्रेंडिंग वीडियो