script

आई बड़ी खबर, इस आधार पर कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

locationलखनऊPublished: Jun 27, 2019 11:46:51 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

yogi cabinet vistar का संकेत देकर सियासी गलियारों में सरगर्मियां बढ़ा दी हैं

yogi

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के घर कीर्ति मंदिर का भ्रमण करने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदियनाथ

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश मंत्रिमंडल में जल्द ही फेरबदल (yogi cabinet vistar) का संकेत देकर सियासी गलियारों में सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। मंत्री पद के दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। मिल रहे संकेतों के अनुसार कैबिनेट से कई मंत्रियों की छुट्टी होगी और कुछ के विभाग बदले जाएंगे। तीन-चार मंत्री प्रोन्नत हो सकते हैं। वहीं, नए लोगों को सरकार में काम करने का मौका मिलेगा। जानकारी हो कि योगी सरकार में अभी 43 मंत्री हैं। लोकसभा चुनाव जीतने वाले तीन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, डॉ. एसपी सिंह बघेल और सत्यदेव पचौरी ने इसी महीने इस्तीफा दिया है। इससे पहले दिव्यांगजन कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मंत्री पद से हटाया जा चुका है। निर्धारित मानक के अनुसार सरकार में मुख्यमंत्री समेत 60 मंत्री रह सकते हैं। ऐसे में 17 मंत्री शामिल करने की गुंजाइश अभी बची हुई है।
यह भी पढ़ें

एंटी रोमियो स्क्वॉयड के बाद सीएम योगी की बड़ी घोषणा, ये अभियान उड़ाएगा सबके होश-

सूत्रों के मुताबिक 10 से 12 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कई मौजूदा मंत्रियों को हटाने की तैयारी है। इसका आधार उनकी परफॉरमेंस रहेगी। वहीं, कुछ मंत्रियों को सरकार से हटाकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
यह भी पढ़ें

योगी कैबिनेट का आया बड़ा फैसला, सरकार ने छह प्रस्तावों पर लगाई मुहर, किया अबतक का सबसे धमाकेदार ऐलान

इनको बनाया जा सकता है मंत्री

एेसी संभावना जाताई जा रही है कि मंत्रियों के विभागों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया जाएगा। नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। दो-तीन मौजूदा मंत्री प्रोन्नत हो सकते हैं। संभावना है कि विधान परिषद सदस्य आशीष सिंह पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। केंद्र सरकार में अनुप्रिया पटेल को मंत्री नहीं बनाए जाने से इसकी संभावना और प्रबल हो गई है। हालांकि अनुप्रिया को केंद्रीय कैबिनेट के अगले विस्तार में मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है। 2014 में ऐसा ही हुआ था।

ट्रेंडिंग वीडियो