नए भारत का नया उत्तर प्रदेश तैयार है - योगी सीएम ने कहा कि भारत देश एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनने की ओर अग्रसर है। पिछली सरकार में मात्र तीन वर्ष काम करने को मिले। तीन वर्ष कोरोना महामारी के प्रबंधन में लगे। यूपी आज केंद्रीय योजनाओं में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश एक दर्जन से अधिक योजनाओं में सबसे आगे है। स्वच्छ भारत मिशन में यूपी सबसे आगे रहा है। 2 करोड़ 61 लाख शौचालय निर्मित हुए है। स्वच्छता मिशन से पूरे भारत की तस्वीर बदली है। हमें 3 साल काम करने का मौका मिला 2 साल कोरोना प्रबंधन में चले गए। जनता के मन में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर विश्वास बना रहा।
यह भी पढ़ें
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम योगी- तमाम मिथक तोड़कर दोबारा बनाई सरकार
2024 की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता- स्वतंत्र देव सिंह कार्यसमिति को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा अभी से 2024 आम चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है। 2022 की प्रचंड जीत ने 2024 की पटकथा लिख दी है। उत्तर प्रदेश की सरकार को पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी को जन-जन का आशीर्वाद प्राप्त है। हमारी नव-निर्वाचित सरकार अपने नये बजट के साथ लोक कल्याण संकल्प पत्र को गीता की तरह पूज्य मानकर गांव-गांव विकास की नई धारा बहाने को तैयार हैं। यह भी पढ़ें