scriptinaugurates smile mashal Jyoti कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी ने कहा- डॉक्टर और मरीज के बीच भावात्मक भाव होना चाहिए | CM Yogi Adityanath inaugurates smile mashal Jyoti event | Patrika News

inaugurates smile mashal Jyoti कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी ने कहा- डॉक्टर और मरीज के बीच भावात्मक भाव होना चाहिए

locationलखनऊPublished: Jul 14, 2019 01:38:28 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

– UPCM Yogi Adityanath बताया कि मरीज-डॉक्टर में संवाद ज़रूरी है
-इसके अलावा सीएम ने स्वास्थ्य संबंधि जानकारी भी लोगों को दी

yogi

inaugurates smile mashal Jyoti कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी ने डॉक्टरों के लिए कही ये बाद

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रविवार को स्माइल मशाल ज्योति (inaugurates smile mashal Jyoti) कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने लोगों को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि अभियान से जुड़े लोगों का स्वागत है। उन्होंने बताया कि मरीज-डॉक्टर में संवाद ज़रूरी है। इसके अलावा सीएम ने स्वास्थ्य संबंधि जानकारी भी लोगों को दी।
यह भी पढ़ें

देर रात सीएम योगी ने जारी किया तबादलों की लिस्ट, बड़ा ऐलान करते हुए लिया ये फैसला-

उन्होंने कहा कि डाक्टर और मरीज के बीच भावात्मक भाव होना चाहिए। आज के दौर में डॉक्टर्स के उद्योगीकरण से लोगों की भावना बदली है। हमने संवाद खो दिया है। चिकित्सा के प्रति जो एक सम्मान का भाव आम जन के मन में हुआ करता था आज इसमें कमी आई है।
यह भी पढ़ें

नोएडा में बनेगी देश की पहली ये चीज, 700 करोड़ रुपए में होगी तैयार, कैबिनेट में होगा फैसला-


उन्होंने कहा कि स्माइल अभियान से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन स्माइल ट्रेन के माध्यम से बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने का काम हो रहा है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने का काम करना है। जिसके पास पैसा और साधन नहीं है उन लोगों तक भी मदद पहुंचाने का काम हो रहा है। जागरूकता कर जब हम लोगों को जोड़ देते हैं तो जनांदोलन बनता है। सीएम योगी ने कहा बिना तैयारी और जागरूकता न करने से योजनाएं फेल होती हैं । जागरूकता और लगन से योजनाएं सफल होती हैं। राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी सभी की होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो