scriptसीएम योगी की अखिलेश को सलाह, किसानों का करें सम्मान | CM Yogi Adityanath said Akhilesh Yadav farmers should respect | Patrika News

सीएम योगी की अखिलेश को सलाह, किसानों का करें सम्मान

locationलखनऊPublished: Sep 20, 2017 04:55:37 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट का जवाब दिया है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट का जवाब दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिस विरासत से हैं, उन्हें किसान की परिभाषा तक पता नहीं होगी। सीएम योगी ने आगे कहा कि अखिलेश यादव को कर्जमाफी पर ट्वीट करने के बजाए प्रदेश के उन ८६ लाख अन्न दातााओं (किसान) के बारे में सोचना चाहिए, जिनकी हंसी उड़ाने की कोशिश वह कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों की हंसी उड़ा रहे अखिलेश यादव स्वयं ही हंसी का पात्र बन जाएंगे।
अखिलेश को किसानों का सम्मान करना चाहिए
सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए ट्वीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम किसानों का सम्मान कर कर रहे हैं, जिन्होंने कुछ किया ही नहीं है, उन्हें खुद सोचना चाहिए। 11 लाख किसानों में से सिर्फ 4000 किसानों का दस हजार से कम का ऋण माफ हुआ है। इसमें एक रुपए वाले भी हैं और दस हजार रुपए वाले भी हैं। 10 लाख 96 हजार किसानों का दस हजार से लेकर एक लाख रुपए तक का ऋण माफ हुआ है।
पिछली सरकारों में किसानों को नहीं मिले सही दाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि बहुत सारे किसान इसलिए ऋण नहीं चुका सके, क्योंकि पूर्व की सरकारों ने उन्हें उनकी उपज का सही दाम ही नहीं दिलाया। मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि जिन किसानों ने कर्जा चुका दिया है, वह सरकार के लिए आदरणीय हैं। सरकार उन्हें सम्मानित करेगी। सीएम योगी ने कहा कि अब प्रदेश में परिवारवाद और जातिवाद नहीं किसान केंद्रित राजनीति होगी।
अब परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति नहीं
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में परिवारवाद और जातिवाद हावी था, जिसके कारण उन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका, जिसके वह हकदार थे। मालूम हो कि कई दिनों से किसान कर्जमाफी योजना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सवाल उठा रहे हैं। अखिलेश ने पिछले दिनों ट्वीट कर कहा था कि किसान कर्ज माफी किसानों के लिए धोखा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो