scriptसीएम योगी ने महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान का किया शुभारम्भ | cm yogi adityanath starts women empowerment campaign | Patrika News

सीएम योगी ने महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान का किया शुभारम्भ

locationलखनऊPublished: Nov 20, 2018 06:01:10 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाया जा रहा महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान 20 दिसम्बर तक चलेगा

women empowerment campaign

सीएम योगी ने महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान का किया शुभारम्भ

लखनऊ. मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला कल्याण विभाग के विशेष अभियान (महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान) का शुभारम्भ किया। महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाया जा रहा महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान 20 दिसम्बर तक चलेगा, जिसके तहत महिलाओं को शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए महिला कल्याण विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में सीएम योगी समेत ये दिग्गज रहे मौजूद
राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित कांशीराम सांस्कृतिक स्थल पर महिला कल्याण विभाग के विशेष अभियान ‘महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान’ का आगाज हुआ। इस भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा विभाग अनुपमा जायसवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन प्रभारी सुनील बंसल समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो