scriptचक्रवाती तूफान फैनी पर सीएम योगी ने किया ट्वीट, मौसम विभाग ने यूपी में जारी किया अलर्ट | CM Yogi Adityanath Tweet on Chakravarti tufan faini cyclone | Patrika News

चक्रवाती तूफान फैनी पर सीएम योगी ने किया ट्वीट, मौसम विभाग ने यूपी में जारी किया अलर्ट

locationलखनऊPublished: May 03, 2019 01:02:44 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

सीएम योगी आदित्यनाथ ने चक्रवाती तूफान फैनी पर ट्वीट करते हुए कहा है कि भारत के तटीय क्षेत्र, खासकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर चक्रवाती तूफान फैनी का बड़ा खतरा मड़रा रहा है।
 

CM Yogi Adityanath Tweet on Chakravarti tufan faini cyclone

चक्रवाती तूफान फैनी पर सीएम योगी ने किया ट्वीट, मौसम विभाग ने यूपी में जारी किया अलर्ट

लखनऊ. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने चक्रवाती तूफान फैनी पर ट्वीट करते हुए कहा है कि भारत के तटीय क्षेत्र, खासकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर चक्रवाती तूफान फैनी का बड़ा खतरा मड़रा रहा है। हमारी सद्भावना और प्रार्थना यहां के नागरिकों के साथ है। इसके साथ ही योगी ने ट्वीट में आगे लिखा है कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे सरकारी निर्देशों और आज्ञा का अनुपालन करें। प्रकृति हम पर कृपालु हों।

 

https://twitter.com/hashtag/FaniCyclone?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

चक्रवाती तूफान फैनी ओडिशा तट से टकरा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के पुरी समेत कई इलाकों में 200 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और साथ में बारिश भी हो रही है। चक्रवाती तूफान फैनी से अनुमानित तौर पर 10,000 गांव और 52 शहर प्रभावित हो रहे हैं। जिसकी संख्या आगे भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए 5000 शेल्टर होम तैयार किए गए जिनके द्वारा 11 लाख लोगों को हटा लिया गया हैं।

यूपी के किसानों के लिए भी चेतावनी दी गई

चक्रवाती तूफान फैनी को देखते हुए मौसम विभाग ने यूपी सहित देश के कई राज्यों में हाई अलर्ट भी जारी किया था कि ओडिशा में 3 मई को फानी दस्तक देगा। समुद्री तूफान का असर तटीय राज्यों तक ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड से लेकर झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी तक देखने को मिलेगा। Fani को लेकर मौसम विभाग ने यूपी के किसानों के लिए भी चेतावनी दी गई है।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनें भी रद्द

बता दें कि भीषण तूफान फैनी के चलते यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। भारतीय रेलवे द्वारा करीब 81 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इनमें पुरी से चलकर झांसी होकर हरिद्वार को जाने वाली गाड़ी संख्या 18477 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस भी शामिल है। इसको दो दिन के लिए रद्द कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो