लखनऊ

आज इन मंडलों के नाम भी बदल देगी योगी सरकार, कैबिनेट की बैठक में कई और नाम बदलने पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक की यह होंगी खास बातें…

लखनऊNov 13, 2018 / 09:44 am

नितिन श्रीवास्तव

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सीएम योगी की अध्यक्षता में यूपी सरकार की यह कैबिनेट बैठक लोकभवन में होगी। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आज की बैठक में योगी कैबिनेट जिलों के नाम बदलने की घोषणा को अमली जामा पहनाने के लिए संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है।
 

नाम बदलने पर लगेगी आधिकारिक मुहर

जानकारी के मुताबिक आज की कैबिनेट बाठक में सीएम योगी आदित्यनाथ फैजाबाद का नाम अयोध्या किए जाने की घोषणा से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी देंगे। इसके साथ ही फैजाबाद मंडल का नाम अयोध्या मंडल और इलाहाबाद मंडल का नाम बदलकर प्रयागराज मंडल किए जाने के प्रस्ताव पर भी योगी कैबिनेट अपनी फाइनल मुहर लगा देगी।
 

सीएम योगी ने किया था नाम बदलने का ऐलान

आपको बता दें कि बीते दिनों सीएम योगी ने इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज करने का ऐलान किया था। इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। आज की बौठक में इलाहाबाद मंडल का नाम भी बदलकर प्रयागराज कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किये जाने का ऐलान किया था। आज की कैबिनेट बैठक में इसा ऐलान पर भी आधिकारिक मुहर लगाने के बाद इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद ही केंद्र सरकार को इस बदलाव के बारे में सूचना दी जा सकेगी। वहीं फैजाबाद मंडल का नाम भी अयोध्या मंडल किए जाने के प्रस्ताव पर योगी कैबिनेट की आधिकारिक मुहर लगेगी।
 

कैबिनेट मीटिंग में यह भी होगा खास

मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार योजना शुरू की जाएगी

खरीफ में एमएसपी के अंतर्गत मक्का क्रय नीति को मिल सकती है मंजूरी

हर जिले में लागू होगी किशोरी बालिका योजना
बनारस हादसे की न्यायिक जांच रिपोर्ट पर भी कैबिनेट करेगी विचार

 

Hindi News / Lucknow / आज इन मंडलों के नाम भी बदल देगी योगी सरकार, कैबिनेट की बैठक में कई और नाम बदलने पर लगेगी मुहर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.