scriptअयोध्या का दीपोत्सव होगा खास, सीएम व केन्द्रीय मंत्री सहित विदेश से शामिल होंगे ये लोग | CM Yogi Adityanath will celebrate depotsav in Ayodhya | Patrika News

अयोध्या का दीपोत्सव होगा खास, सीएम व केन्द्रीय मंत्री सहित विदेश से शामिल होंगे ये लोग

locationलखनऊPublished: Oct 28, 2021 01:19:50 pm

Submitted by:

Prashant Mishra

प्रत्येक वर्ष दीपावली के मौके पर अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हर बार की तरह इस बार भी भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार 7.51 लाख दीप जलाए जाएंगे जिसके लिए 12000 वॉलिंटियर्स लगाए गए हैं।

deepotsav_1.jpg
लखनऊ. प्रत्येक वर्ष दीपावली के मौके पर अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हर बार की तरह इस बार भी भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार 7.51 लाख दीप जलाए जाएंगे जिसके लिए 12000 वॉलिंटियर्स लगाए गए हैं। हर की पौड़ी पर 7.51 लाख दीप जलाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा।
प्राचीन मंदिर पर भी जलाए जाएंगे दिए

अयोध्या के प्राचीन मंदिर, मठ व कुंड पर डेढ़ लाख से ज्यादा दिए जलाए जाएंगे। दीपों से अयोध्या को सजाया जाएगा, भव्य कार्यक्रम के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
एक नवंबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा दीपोत्सव

इस बार दीपोत्सव 1 नवंबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा। एक नवंबर को रामायण कॉन्क्लेव की शुरुआत की जाएगी जो दो नवंबर को समाप्त होगा। तीन नवंबर को पारंपरिक दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, तीन नवंबर को ही राम भगवान का राज्याभिषेक व शोभायात्रा निकाली जाएगी, इसी दिन सरयू नदी पर भव्य आरती का आयोजन भी किया जाएगा। चार नवंबर को लेजर शो का प्रदर्शन किया जाएगा। पांच नवंबर को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी भी होंगे शामिल

दीपोत्सव कार्यक्रम में भारत सरकार के पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी भी शामिल होंगे। केनिया और वियतनाम के एंबेसडर को भी दीपोत्सव के लिए दावत दी गई है ये अभी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। तीन नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद रहेंगे तीन तारीख को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचेंगे और दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके बाद चार नवंबर को हनुमान जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो