scriptअयोध्या के गुलाल से योगी खेलेंगे कन्हैया की नगरी में होली | cm yogi adityanath will celebrate holi in mathura with ayodhya gulal | Patrika News

अयोध्या के गुलाल से योगी खेलेंगे कन्हैया की नगरी में होली

locationलखनऊPublished: Feb 10, 2018 04:51:52 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

अयोध्या के संत गुलाल लेकर मथुरा जाएंगे। भक्तों को प्रसाद स्वरूप यह गुलाल भेंट किया जाएगा।

cm yogi adityanath will celebrate

cm yogi adityanath will celebrate

लखनऊ. राज्य सरकार होली के लिए गुलाल और गुलाब खरीदेगी। इसके लिए पर्यटन निदेशालय ने बाकायद टेंडर जारी किया है। निविदा में साफ लिखा गया है कि गुलाल और गुलाब उच्च कोटि के होने चाहिए। एक बात और। गुलाल में अयोध्या में बने गुलाल को मिलाया जाएगा। यह सारी कवायद मथुरा में 26 फरवरी को श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर खेली जानी वाली सरकारी होली के लिए की जा रही है। इस होली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे।
पर्यटन विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस बार भगवान श्रीराम के शहर अयोध्या के गुलाल से भगवान कन्हैया बार होली खेलेंगे। इसके लिए अयोध्या के संत गुलाल लेकर मथुरा जाएंगे। यानी इस गुलाल में अयोध्या का रज भी मिला होगा। भक्तों को प्रसाद स्वरूप यह गुलाल भेंट किया जाएगा।
गुलाल के लिए सरकारी खरीद
बताया जाता है कि बरसाना की लठ्ठमार होली के लिए गुलाल की खरीद सरकारी स्तर से की जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने बाकायदा टेंडर जारी किया है। गुलाल अच्छी किस्म का हो इसके लिए निर्देश जारी किए गए है। इस मौके पर फूल भी बरसाएं जाएंगे। इसलिए फूलों की खरीद भी शासन स्तर से ही की जानी है।
मुफ्त में बांटे जाएंगे गुलाल
मुख्यमंत्री के साथ होली खेलने के लिए जनता को मुफ्त में गुलाल और गुलाब की पंखुरियों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए निविदा मेंगुलाल के छोटे पैकेट बनाने की बात स्पष्ट की गयी है। ऐसा इसलिए ताकि अधिक से अधिक लोगों को यह गुलाल वितरित किया जा सके। जन्मस्थान में फूलों की भी होली खेली जाएगी। इसके लिए कई किस्म के सुगंधित फूल मंगवाए जा रहे हैं। उधर, भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली की धूम मचने लगी है। मंदिरों में हर रोज गुलाल उड़ रहा है। कान्हा को होली के गीत सुनाए जा रहे हैं। बरसाना, नंदगांव, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश, गोकुल, महावन और बलदेव में होने वाले होली के आयोजनों की तैयारियां चल रही हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में रंगभरनी एकादशी को होली का आयोजन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो