script

Shardiya Navratri 2020 : मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने की महागौरी की आराधना,कन्या पूजन कल

locationलखनऊPublished: Oct 24, 2020 03:43:54 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

कन्या पूजन, विजयादशमी जुलूस में होंगे शामिल

Shardiya Navratri 2020 : मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने की महागौरी की आराधना,कन्या पूजन कल

Shardiya Navratri 2020 : मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने की महागौरी की आराधना,कन्या पूजन कल

लखनऊ। ( Navratri Durga) नवरात्र और विजयादशमी की पारंपरिक पूजा के लिए शुक्रवार को दोपहर बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह माता दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से आराधना की।
इसे भी पढ़े: हाथरस कांड के लिये बनी एसआइटी के सदस्य डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने की आत्महत्या

इस दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर ने सभी देव विग्रहों का षोडशोपचार पूजन भी किया। पूजनोपरांत योगी ने गोरखनाथ मंदिर में उनसे मिलने पहुंचे समाज के कई गणमान्य लोगों से उनका कुशलक्षेम पूछा। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने उन्हें भारत माता की छवि भेंट की।
(Shardiya Navratri 2020) कल करेंगे कन्या पूजन, विजयादशमी जुलूस में होंगे शामिल

रविवार को सुबह अनुष्ठानिक कार्यकर्मो के साथ मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में दोपहर 12 बजे कन्या पूजन करेंगे। शाम चार बजे विजयादशमी का जुलूस निकलेगा जिसमें परम्परा वेशभुषा में शामिल होकर वह मानसरोवर मंदिर जाएंगे। यहां चल रही रामलीला में वह भगवान राम का तिलक करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो