सरकारी नौकरी मिलना होगा आसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिस्पर्धा ओलम्पिक शुरू हो गए हैं। टोक्यो ओलम्पिक में प्रदेश के 10 प्रतिभावान खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल कोटे के तहत प्रतिभावान खिलाड़ियों को लिया जाना उपयोगी होगा। अब इसके लिए भर्ती जल्द शुरू करवाई जाए। इससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का अवसर आसानी से मिल सकेगा। पहले सभी विभागों में खिलाड़ियों के लिए दो प्रतिशत कोटा होता था जिसे बाद में निलंबित कर दिया गया। अब इसी निलंबित कोटे को बहाल करने की बात मुख्यमंत्री ने कही है।