scriptCM Yogi asked 'Would SP BSP Congress built temple? curfew on festivals | CM योगी ने जनता से पूछा ‘क्या सपा, बसपा, कांग्रेस मंदिर निर्माण कराती? पहले त्योहारों पर कर्फ़्यू क्यों लग जाता था? | Patrika News

CM योगी ने जनता से पूछा ‘क्या सपा, बसपा, कांग्रेस मंदिर निर्माण कराती? पहले त्योहारों पर कर्फ़्यू क्यों लग जाता था?

locationलखनऊPublished: Oct 21, 2021 03:45:01 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज नीमसार में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए जनता से ही पूछा 'क्या सपा, बसपा, कांग्रेस मंदिर निर्माण कराते? जिस पर ज़ोर ज़ोर से जय श्री राम के नारे लगे।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। सीएम आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि यूपी में पहले त्योहारों के दौरान कर्फ्यू लग जाता था। 4.5 सालों में प्रदेश में माफियाओं का सफाया किया है। प्रदेश में 4.5 सालों में दंगा नहीं होने दिया है। 'यूपी में पहले गुंडाराज था, लेकिन आज कानून का राज' है। 4.5 सालों में नये उत्तर प्रदेश का निर्माण हुआ है। हमें विपक्ष के गलत मंसूबों को रोकना है। बहुत लोगों ने वैक्सीन पर अफवाहें फैलाई थीं। विपक्षियों ने वैक्सीन का दुष्प्रचार किया है। क्या मंदिर निर्माण, सपा, बसपा, कांग्रेस कराती? हमें विपक्ष के मंसूबों को ध्वस्त करना होगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.