निर्दलीय प्रत्याशी भी खर्च में नहीं रहे पीछे गोरखपुर की चौरीचौरा विधानसभा से ही निर्दलीय प्रत्याशी रहे अमर कुमार सिंह भी खर्च के मामले में पीछे नहीं है। अमर कुमार सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान 27.01 लाख रुपए खर्च किए हैं।
जमानत राशि से कम किया खर्च सबसे कम खर्च के मामले में सदर सीट से राइट टू रीकॉल पार्टी के प्रत्याशी राम धवन का नाम है। उन्होंने चुनाव के समय जमा की जाने वाली जमानत राशि से भी कम महज 10 हजार रुपए चुनाव में खर्च किए। अगर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की बात की जाए तो वह गोरखपुर की छह विधानसभा क्षेत्रों में खर्च के मामले में आगे हैं। जबकि तीन विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी खर्च के मामले में आगे हैं।
भाजपा प्रत्याशी खर्च के मामले में रहे आगे चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से सरवन निषाद ने 32.05 लाख रुपए खर्च किए हैं।
चिल्लूपार से राजेश त्रिपाठी ने चुनाव प्रचार में 24.44 लाख रुपए खर्च किए हैं।
खजनी विधानसभा सीट से श्रीराम चौहान ने 22.40 लाख रुपए खर्च किए हैं।
गोरखपुर की सदर विधानसभा सीट से योगी आदित्यनाथ ने 19.81 लाख रुपए अपने चुनाव प्रचार में खर्च किए।
बांसगांव विधानसभा सीट से विमलेश पासवान ने 18.72 लाख रुपए खर्च किए।
गोरखपुर ग्रामीण से विपिन सिंह ने 13.36 लाख रुपए खर्च किए हैं।
सपा प्रत्याशी में रहे खर्च में आगे पिपराइच विधानसभा सीट से अमरेन्द्र ने अपने चुनाव प्रचार में 23.16 लाख रुपए खर्च किए हैं।
सहजनवां विधानसभा सीट से यशपाल ने 15.20 लाख रुपये किए हैं।
कैम्पियरगंज विधानसभा सीट से काजल ने 9.23 लाख रुपये चुनाव प्रचार में खर्च किए हैं।