scriptसीएम योगी ने प्रकाश पर्व के मौके पर दिया बड़ा बयान, कहा अब जाएंगे यहां | CM Yogi big statement on Prakash Parv in Lucknow | Patrika News

सीएम योगी ने प्रकाश पर्व के मौके पर दिया बड़ा बयान, कहा अब जाएंगे यहां

locationलखनऊPublished: Nov 12, 2019 08:23:16 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

सीएम योगी ने 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर डीएवी कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने सभी को प्रकाशोत्सव की बधाई दी।

CM yogi

CM yogi

लखनऊ. सीएम योगी ने 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर डीएवी कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने सभी को प्रकाशोत्सव की बधाई दी। साथ ही करतारपुर साहिब के बाद अब ननकाना साहिब जाने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री समेत सभी को करतारपुर साहिब की बधाई दी औऱ कहा कि हम शीघ्र ही ननकाना साहिब भी जा पाएंगे। गुरुजी का प्रकाश देश ही नहीं इंडोनेशिया से लेकर कई देशों तक फैला है। बाबर को जावर कहने का साहस गुरु नानक जी ने किया था।
ये भी पढ़ें- अयोध्या फैसले के बाद आपत्तिजनक बयान करने वाले यह 70 लोग हुए गिरफ्तार, यूपी डीजीपी का आया बहुत बड़ा बयान

गुरुद्वारे के पास नहीं रहता कोई भूखा- सीएम

उन्होंने संबोदन में कहा कि गुरुद्वारे के पास कोई भूखा नहीं रहता। गुरुदवारा भले ही सिखों का हो, लेकिन लंगर में सद्भव नजर आता है। नगर कीर्तन के स्वागत करने का मौका भी मुझे मिला। हर भरतीय के लिये गर्व की बात है कि पूरी दुनिया गुरु का प्रकाश पर्व मना रहा है। गुरुनानक देव के सभी स्थानों को चिन्हीकरण कर सौन्दर्यी करण पर्यटन विभाग करेगा। कार्य योजना तैयार है।
ये भी पढ़ें- अयोध्या फैसले के बाद बढ़ाई गई मंत्रियों समेत 59 लोगों की सुरक्षा, इन्हें मिलेगी Z plus सिक्योरिटी, बसपा से निष्कासित विधायक का भी नाम शामिल

ज्ञान का प्रसार किया-

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा, सिख पंथ की नींव रख कर नानक जी ने त्याग और बलिदान का संदेश दिया। कार्तिक पूर्णिमा के साथ उन्हें याद किया जा रहा है। तीन संदेश, तीरथ, नाम और बांट कर खाने का संदेश दिया। गुरु नानक देव ने साधन विहीन होने के बावजूद उस समय ज्ञान का प्रसार किया। ज्योति पुंज से शक्ति पुंज का संदेश दिया। सिख समाज काम मेंं विश्वास रखता है। सिमरन भी करता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो