scriptरमजान के मौके पर योगी ने जानें क्या कहां, अखिलेश ने भी किया ट्वीट | CM Yogi Comment on ramjan | Patrika News

रमजान के मौके पर योगी ने जानें क्या कहां, अखिलेश ने भी किया ट्वीट

locationलखनऊPublished: Apr 03, 2022 03:45:35 pm

Submitted by:

Prashant Mishra

CM Yogi Comment on ramjan: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी रमजान की बधाई देते दी है। बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सबको आपसी सौहार्द, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने वाले पवित्र माह ‘रमजान’ की दिली मुबारकबाद।

ramjan2.jpg
CM Yogi Comment on ramjan: आज से मुस्लिकों को पवित्र महीना रमजान की शुरू हो रहा है मुस्लिम समजा के लिए रमजान का महीना बहुत पवित्र होती है। इस पूरे महीने मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं व अल्लाह की इबादत करते हैं। इस मुबारक मौके पर हिन्दू वादी छवि के नेता व प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम समाज के लोगों को रमजान की मुबारकबाद दी है। यूपी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने पवित्र रमजान माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने कहा कि रमजान के पवित्र दिनों में रोजा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बंदगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी को बढ़ावा मिलता है। ऐसे माहौल में प्रेम और भाईचारे की भावना बढ़ती है। उन्होंने कि उत्तर प्रदेश समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।
सपा मुखिया अखिलेश नें भी विधाई

CM Yogi Comment on ramjan: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी रमजान की बधाई देते दी है। बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सबको आपसी सौहार्द, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने वाले पवित्र माह ‘रमजान’ की दिली मुबारकबाद।
बसपा प्रमुख मायावाती ने दी बधाई

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी प्रदेशवासियों को रमजान माह के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘रमजान के मुबारक महीने की सभी मुस्लिम भाई-बहनों को दिली मुबारकबाद एवं शुभकामनायें।’
ये भी पढ़ें: Tax, GST, FD, Bank को लेकर बदले नियम, आर्थिक नुकसान से बचने के लिए पढ़े खबर

शुरु हुआ रमजान

रमजान का महीना मुसलमानों के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। रमजान को रमदान भी कहते हैं। रमजान इस्लामी कैलेण्डर का नवां महीना होता है। रमजान के महीने में लोग रोजे रखते हैं, रात में तरावीह की नमाज पढी जाती है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ नहीं खाते पीते हैं ओर इबादत करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो