Aditya-L1 की लॉन्चिंग पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- देश वासियों की आशाओं का 'नया सूर्य' बने
लखनऊPublished: Sep 02, 2023 03:49:21 pm
Aditya-L1 Mission: आंध्र-प्रदेश के श्रीहरिकोटा से मिशन आदित्य एल1 को सतीश धवन ने अंतरिक्ष केंद्र से लॉच किया, जिसे सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। इस सफलता पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है।


Aditya-L1 की लॉन्चिंग पर सीएम योगी ने दी बधाई
Aditya-L1 Mission Launch: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत ने इतिहास रच दिया। भारत की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद अब भारत ने सूर्य के लिए मिशन लांच कर दिया है। इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि आंध्र-प्रदेश के श्रीहरिकोटा से मिशन आदित्य एल1 को सतीश धवन ने अंतरिक्ष केंद्र से लॉच किया, जिसे सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। इस सफलता पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि “चांद के साथ साथ अब भारत सूर्य पर भी आत्मनिर्भर भारत की शक्ति का साक्षी बनेगा।”